चार राज्यों में विधानसभा उपचुनाव तारीख का ऐलान

चुनाव आयोग ने रविवार को गुजरात, केरल, पंजाब और पश्चिम बंगाल के 5 विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. 19 जून को चुनाव होंगे. वहीं 23 जून को मतगणना होगी. गुजरात की कादी और विसावदर विधानसभा सेट शामिल है. वहीं केरल की निलंबूर, पंजाब की लुधियाना पश्चिम और पश्चिम बंगाल की कालीगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं.

नई दिल्ली/ हैदराबाद, 25 मई, 2025. इसी कड़ी में रविवार को चुनाव आयोग ने गुजरात, केरल, पंजाब और पश्चिम बंगाल के 5 विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. चुनाव आयोग द्वारा
नोटिफिकेशन जारी कर जानकारी दी गई कि 19 जून को चुनाव होंगे और 23 जून को मतगणना होगी.
सभी पांच सीटें इस्तीफे या निधन की वजह से खाली हो गई थी . जिन सीटों पर चुनाव होने हैं, उनमें गुजरात की कादी और विसावदर विधानसभा सीट शामिल हैं. वहीं, केरल की निलंबूर, पंजाब की लुधियाना पश्चिम और पश्चिम बंगाल की कालीगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं. लुधियाना पश्चिम से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी के निधन के कारण यह सीट खाली हुई है . करसनभाई – पंजाबभाई सोलंकी के निधन के बाद गुजरात में कादी सीट खाली हो गया था. जबकि भयानी भूपेंद्रभाई गंडू भाई के त्यागपत्र के बाद विसावदर सीट खाली हुआ था. जबकि पी वी अनवर के त्यागपत्र के बाद निलंबूर सीट पर उपचुनाव होना है . पश्चिम बंगाल में कालीगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव मौजूदा विधानसभा सदस्य नसीरुद्दीन अहमद के निधन के कारण जरूरी हो गया था .