शीतल षष्ठी महोत्सव पर निकलेगी नीलकंठेश्वराय बाबा की बारात

शीतल षष्ठी महोत्सव पर निकलेगी नीलकंठेश्वराय बाबा की बारात, तैयारियां जोरों पर है. कार्यक्रम के विषय में जानकारी देते हुए सामाजिक कार्यकर्ता तथा यात्रा आयोजन कमेटी के अशोक अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष खेतराजपुर निवासी ज्योतिमयी पुजारी एवं रवि नारायण पुजारी बाबा नीलकंठेश्वराय के माता-पिता तथा यमुना भोई एवं रविंद्र भोई जगत जननी माता पार्वती के माता-पिता का दायित्व निर्वहन करेंगे. जानकारी के मुताबिक, 29 मई, गुरुवार रात 7 बजे पतरपेंडी, 30 मई, शुक्रवार संध्या 6 बजे प्रभु निमंत्रण एवं 31 मई, शनिवार रात 8 बजे बारातियों द्वारा नगर परिक्रमा और बाद में रात्रि समय शुभ लग्न पर शिव और पार्वती विवाह कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा. अंत में 1 जून रविवार संध्या 6 बजे देव — दंपति का मंदिर प्रवेश होगा. इसके लिए खेतराजपुर स्थित बाबा मठ ( श्री जगन्नाथ मंदिर) में शीतल षष्ठी यात्रा के आयोजन हेतु लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है.