सुहागिन महिलाओं ने की धूमधाम से वट सावित्री पूजा

अतापुर / भरतनगर / हैदराबाद, 26 मई, 2025. आज सोमवार को ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को वट
सावित्री व्रत सुहागिन महिलाओं ने यहां हर्षोल्लास के साथ मनाया. यह व्रत सुहागिन स्त्रियां पति की लंबी आयु के लिए करती हैं . देश भर के साथ-साथ सुहागिन स्त्रियों ने हैदराबाद के अतापुर – भरतनगर स्थित रामबाग में सोलह श्रृंगार कर पति की लंबी आयु की कामना के साथ वट वृक्ष की पूजा की. मान्यता है कि इस व्रत को करने से अखंड सौभाग्य के साथ सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है. वट सावित्री व्रत में वट पूजा के बाद सुहागिन महिलाएं एक दूसरे को पूजन में प्रयोग होने वाले पंखे से खोइंछा भरी और सिंदूर का दान किया एवं अपने बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त की . प्रेम, श्रद्धा और समर्पण का इस वट सावित्री पूजा यहां की सुहागिन महिलाओं ने पूरी आस्था और विश्वास के साथ किया. सबसे पहले बरगद के पेड़ की विधिवत पूजा की और फिर वट वृक्ष में कच्चे सूत — धागे को लपेटकर बट वृक्ष परिक्रमा की. हैदराबाद के अतापुर – रामबाग स्थित बरगद के पेड़ के नीचे बैठकर वट सावित्री की पूजा अर्चना की और सुहागिन महिलाओं ने एकत्रित होकर विधि विधान के साथ सत्यवान — सावित्री की कथा का पाठ भी किया और इसके बाद पति की लंबी आयु के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.वट सावित्री व्रत पूजा कार्यक्रम में शोभा शर्मा व रीना शर्मा के साथ अनेक सुहागिन महिलाएं शामिल हुई.