मिस वर्ल्ड 2025 ओपल सुचता ने रचा इतिहास, शेयर किया अपना जीत का मंत्र
हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट
थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंग्सरी ने मिस वर्ल्ड 2025 का ताज जीता. उन्होंने ‘ धैर्य ‘ और ‘ दृढसंकल्प ‘ को सफलता का मंत्र बताया.
हैदराबाद, 1 जून, 2025 . 72 वीं मिस वर्ल्ड 2025 का ताज थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंग्सरी यह अपने नाम कर इतिहास रच दिया है. उन्होंने अपनी जीत का मंत्र भी शेयर किया और कहा कि ‘ धैर्य ‘ और ‘ दृढ संकल्प’ ही वो शब्द है, जिनके चलते वह सफलता हासिल कर पाई है . इस साल यह मिस वर्ल्ड की प्रतियोगिता भारत के हैदराबाद स्थित तेलंगाना राज्य में आयोजित की गई थी. ग्रैंड फिनाले के दौरान चुआंग्सरी ने सफेद रंग का बेहद खूबसूरत गाउन पहना था, जिस पर ओपल जैसे फूल बने हुए थे. चेक रिपब्लिक से 71 वीं मिस वर्ल्ड क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने अपना तक नई मिस वर्ल्ड को सौंपा था. यह थाईलैंड की पहली बड़ी ब्यूटी पेजेंट जीत है. अपनी जीत के बाद चुआंग्सरी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनके लिए ‘ धैर्य ‘ और ‘ दृढ संकल्प’ ही सफलता की असली कुंजी रहे हैं. उन्होंने कहा कि खुद पर विश्वास बनाए रखना और अपने मूल्यों पर अडिग रहना उन्हें यहां तक लाया. उन्होंने यह भी साझा किया कि इस सफर में कई बार थकावट और हिम्मत टूटने के पल आए, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी. उनके मुताबिक, अगर व्यक्ति अपने आत्मविश्वास और लक्ष्य पर केंद्रित रहे, तो वह किसी भी कठिनाई को पार कर सकता है और एक दिन सफलता जरूर हासिल करता है. मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगिता में दुनियाभर के 108 देशों की सुंदरियों ने भाग लिया. भारत की ओर से नंदिनी गुप्ता ने प्रतिनिधित्व किया, जो प्रतियोगिता में टॉप 20 तक पहुंची. नंदिनी ने आत्मविश्वास और सौंदर्य के साथ भारत का प्रतिनिधित्व किया, लेकिन अंतिम चरण में वह आगे नहीं बढ़ सकी. फिनाले के दौरान मंच की शोभा मिस वर्ल्ड 2016
स्टेफनी डेल वैले ने बढाई, जो इस इवेंट की होस्ट रही . उन्होंने भारतीय लहंगा पहनकर भारतीय संस्कृति को सम्मान दिया. इसके अलावा बॉलीवुड से जैकलिन फर्नांडिस और ईशान खट्टर ने शानदार परफॉर्मेंस दी, जिसने माहौल को और भी रंगीन बना दिया. कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद जज के रूप में शामिल हुए और उन्हें ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड से भी नवाजा गया. भारत में अब तक तीन बार मिस वर्ल्ड का आयोजन हो चुका है और 6 बार भारतीय सुंदरियों ने यह ख़िताब अपने नाम किया है. रीता फारिया से लेकर मानुषी छिल्लर तक, भारत ने मिस वर्ल्ड मंच पर अपनी खूबसूरती बुद्धिमता और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ बार-बार अपना परचम लहराया है .