मेरे प्यारे मम्मी पापा…

हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की खास रिपोर्ट

पटना/ हैदराबाद, 1 जून, 2025. पिछले कुछ समय से विवादों में चल रहे तेज प्रताप यादव ने अब अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने माता-पिता, लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के लिए भावुक पोस्ट साझा की है. इस पोस्ट में तेज प्रताप ने अपने मम्मी पापा को अपनी” सारी दुनिया” बताया है .
तेज प्रताप ने लिखा, ” मेरे प्यारे मम्मी पापा… मेरी सारी दुनिया बस आप दोनों में ही समाई है. भगवान से बढ़कर हैं आप और आपका दिया कोई भी आदेश . आप है तो सब कुछ है मेरे पास. मुझे सिर्फ आपका विश्वास और प्यार चाहिए न की कुछ और. ” उन्होंने अपने पिता लालू प्रसाद यादव की राजनीतिक विरासत को भी याद किया और कहा, ” पापा आप नहीं होते तो न ये पार्टी होती और न मेरे साथ राजनीति करने वाले कुछ जयचंद्र जैसे लालची लोग. ” इसके साथ ही उन्होंने अपनी मां और पिता के स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना की. क्या तेज प्रताप ने की है 3 शादी?+ तेज प्रताप यादव को लेकर जो खबर पिछले कुछ दिनों से चल रही है. उसमें यह सामने आ रहा है कि तेज प्रताप यादव ने 3 शादी की है. पहली शादी ऐश्वर्या राय के साथ. इस शादी के 6 महीने के बाद ही इनका मामला कोर्ट में चला जाता है. दोनों के बीच तलाक का मामला कोर्ट में है. दूसरी शादी अनुष्का यादव के साथ, जिसको लेकर तेज प्रताप यादव ने पोस्ट में कहा कि मैं पिछले 12 साल से इस रिश्ते में हूं. इसके बाद यह पूरा बवाल सामने आया. लालू यादव ने कार्रवाई करते हुए तेज प्रताप को पार्टी और परिवार दोनों से निकाल दिया. इस कार्रवाई के बाद मामला और बढ़ गया . इधर, तीसरी शादी का भी मामला सामने आ रहा है. निशु सिन्हा के साथ मालदीव्स गए थे. इसकी जानकारी तेज प्रताप के पूरे लालू परिवार को थी. इसके बाद ही अनुष्का यादव का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि अनुष्का यादव इस यात्रा से काफी नाराज थी . अनुष्का के परिवार की तरफ से तेज प्रताप पर दबाव बनाया गया कि अनुष्का के साथ रिश्ते को सार्वजनिक करें.

तेज प्रताप यादव ने किसे कहा
‘ जयचंद जैसा लालची ‘? पार्टी परिवार से आउट हुए तो लालू को लिखा संदेश
राजद में ‘ जयचंद कौन है? आखिर लालू यादव ने जब अपने बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से बाहर निकाला तो तेज प्रताप यादव ने माता-पिता के लिए भावुक पोस्ट में किन लोगों की तरफ इशारा करते हुए लिखा कि उनके खिलाफ कुछ लोग राजनीति करते हैं. तेज प्रताप के पोस्ट को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं.

तेज प्रताप यादव का इमोशनल पोस्ट
दरअसल, राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अपने प्रेम प्रसंग को लेकर विवादों से घिरे हुए हैं.
पिछले दिनों उनकी कुछ तस्वीरें एक युवती के साथ वायरल हुई. तेज प्रताप यादव के सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट हुआ जिसमें अनुष्का यादव से प्रेम प्रसंग की बात स्वीकार की गई. बाद में इस पोस्ट को साजिश बताते हुए डिलीट कर लिया गया लेकिन लालू प्रसाद यादव ने सख्त कदम उठाते हुए तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से बेदखल कर दिया . तेज प्रताप यादव ने अब सोशल मीडिया पर पोस्ट करके माता-पिता को अपना जवाब दिया है.