विश्व पर्यावरण दिवस पर विवरणिका लोकर्पित, पर्यावरण को नुकसान होने से बचाने की जरूरत
हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की खास रिपोर्ट

हैदराबाद, 5 जून, 2025. आज यानी गुरुवार को यहां के राघव रत्ना टावर स्थित’ अमृत कॉन्फ्रेंस हॉल में रोबोट की वजह से पर्यावरण को हानि और उसके नष्ट के ऊपर एक विवरणिका लोकार्पित किया गया. इस मौके पर यहां के सुप्रसिद्ध समाजसेवी अमृत कुमार जैन ने कहा कि कुछ कारणों से पर्यावरण को बड़ी हानि हो रही है और इसे बचाने की जिम्मेदारी हर नागरिक की है. विवरणिका लोकार्पण के दौरान समाजसेवी अमृत कुमार जैन ने अपने कार्यालयों से पर्यावरण परीक्षण के लिए सभी को शपथ दिलाया . नवभारत निर्माण संघ के तत्वावधान में आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर संघ के अध्यक्ष रवि कुमार, आनंद शर्मा, किशोर कोहले, महेश, तरुण तिवारी, विजय मिश्रा, पायल शर्मा व संध्या रानी प्रमुख मौजूद थे.
