मैं राहुल गांधी के हर बयान का समर्थन करता हूं’, कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि पार्टी ने मुझसे कहा था कि अगर आप नहीं जाएंगे तो अच्छा संदेश नहीं जाएगा. पार्टी ने कहा कि राजनीतिक देश में चलती रहती है, बाहर सिर्फ देशहित की बात होनी चाहिए.
नई दिल्ली/ हैदराबाद, 6 जून, 2025. ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत सरकार ने सर्वदलीय डेलिगेशन को अलग-अलग देशों में भेजा, ताकि पाकिस्तान की नापाक हरकतों को दुनिया के सामने एक्सपोज किया जा सके. इन डेलिगेशन में से एक में कांग्रेस के सीनियर नेता तथा पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद भी सदस्य के रूप में शामिल थे. सलमान खुर्शीद का डेलिगेशन भी भारत वापस लौट चुका है. ऐसे में उनसे पत्रकारों ने खास बातचीत की है. ऑल पार्टी डेलिगेशन विदेशों में अपनी बात रखने में कितना कामयाब रहा इस सवाल के जवाब में कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हमें ऐसा मौका मिला. इसका आकलन आप एक-दो दिन में नहीं लगा सकते. जब डिप्लोमेट फिर से बात करेंगे तो उसमें ये अंदाजा लगेगा कि हमारी बात कितनी सफल रही. हमारे हिसाब से हम इसमें काफी कामयाब रहे.
राजनीति देश में चलती रहती है, बाहर सिर्फ देशहित की बात होनी चाहिए—- कांग्रेस
सलमान खुर्शीद के सामने अपनी पार्टी से इतर सरकार की बात रखना ज्यादा मुश्किल रहा या सलमान खुर्शीद पार्टी के बयानों का समर्थन ही नहीं करते हैं, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मैंने पार्टी के सामने ये बात रखी थी कि अगर मैं वहां जाता हूं तो मेरी कठिनाई इस बात को लेकर होगी कि आप वहां क्या बात रखेंगे, क्या कहेंगे. लेकिन पार्टी ने कहा कि आप नहीं जाएंगे तो ये अच्छा संदेश नहीं जाएगा. ये कहा गया कि वहां पर जब जाएं तो सिर्फ देश हित की बात करें. ” उन्होंने कहा, ” राजनीतिक देश में चलती रहती है, बाहर सिर्फ देशहित की बात होनी चाहिए. वहां किसी ने यह भी नहीं पूछा कि आपके देश में ये हो रहा है या वो हो रहा है. वहां सिर्फ भारत की बात हुई और हमने भारत की बात रखी. हमारे देश के सामने एक बड़ी समस्या है और हम लोग उस समस्या को समाप्त करने के लिए काम कर रहे हैं. “
मैं लगातार अपने पार्टी के संपर्क में रहा हूं—- सलमान खुर्शीद
सलमान खुर्शीद से पूछा कि डेलिगेशन को लेकर उनकी ही पार्टी कांग्रेस सवाल उठाती रही है कि इसका क्या फायदा हुआ? इस पर क्या राय रखते हैं? इसके जवाब में सलमान खुर्शीद ने कहा कि कोई भी कुछ कह सकता है. गंभीरता से उस स्थिति को समझने की कोशिश करते हैं. मैं लगातार अपनी पार्टी के नेताओं से संपर्क में रहा. उन्हें बताता रहा कि अब क्या कर रहे हैं.किन प्रतिक्रियाओं का सामना कर रहे हैं. लेकिन अब बैठकर इस बात का मूल्यांकन करने का प्रयास करेंगे. हमको क्या फायदा हुआ, देश को क्या लाभ मिला. तो मुझे लगता है कि इसका फायदा पार्टी को मिले. यह हमारी सबसे बड़ी सफलता है. सरकार को हमारी जरूरत थी और हमारी पार्टी ने उसमें पूरा सहयोग दिया. “
सलमान खुर्शीद के पोस्ट पर मचा सियासी घमासान
इसके अलावा सलमान खुर्शीद का एक और पोस्ट सियासी गलियारे में काफी चर्चाओं में रहा. जिसमें उन्होंने लिखा था कि ” जब हम आतंकवाद के खिलाफ एक मिशन पर हैं, ताकि दुनिया में आतंकवाद की पोल खोली जा सके. तब ये बात काफी तकलीफ देती है, देश में बैठे लोग हमारी सियासी वफादारी का गुणा गणित कर रहे हैं. क्या देशभक्त होना इतना मुश्किल है? इसे लेकर जब सलमान खुर्शीद से पूछा गया कि उनका इशारा किस तरफ था तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि ” मैं कांग्रेस को देशभक्त मान रहा हूं, लेकिन पाकिस्तान में अगर कांग्रेस पर कोई सवाल उठा रहे हैं तो मैं उसकी देशभक्ति पर सवाल कर रहा हूं. अगर आप देशभक्त है तो कुर्बानी के लिए तैयार रहना होगा. अगर आप देशभक्त हैं तो मेरे ट्वीट को लेकर उसको कोई चिंता हनी नहीं चाहिए. ” उन्होंने कहा, बीजेपी को सोचना चाहिए कि वह किसकी देशभक्ति पर सवाल उठा रहे हैं. अगर आप मुझसे सहमत नहीं है तो उनकी बात से इंकार करें. आप उल्टा हम पर देशभक्ति का सवाल उठा रहे हैं. इसलिए मैंने लिखा है कि देश भक्ति एक मुश्किल कार्य है. “
क्या सलमान खुर्शीद का मन पार्टी में उठने लगा ?
इसके अलावा, उनसे पूछा गया कि उनके सवाल पर उंगली उठने लगे. क्या शशि थरूर की तरह सलमान खुर्शीद का भी पार्टी से मन उठने लगा है तो इस पर उन्होंने कहा कि जो आकलन कर रहे हैं उनसे पूछिए, मुझसे मत पूछिए. मेरा मन बदल गया है या विचलित हो गया है, या कुछ हो गया है, इस बात का कोई सवाल ही नहीं है. हम राहुल गांधी जो भी कह रहे हैं, मैं उसका समर्थन करता हूं. उनका अधिकार है लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए सवाल करना और हम उनके साथ हैं. “
