पांच दिवसीय मछली प्रसादम स्थल पर विशाल अन्नदान कार्यक्रम आयोजित

हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की खास रिपोर्ट
हैदराबाद, 6 जून, 2025. बद्री विशाल पन्नालाल पित्ती ट्रस्ट द्वारा प्रायोजित पांच दिवसीय ( 5 जून से 9 जून तक ) हैदराबाद के प्रदर्शनी मैदान में मछली प्रसादम स्थल पर एक विशाल अन्नदान पंडाल का आयोजन किया गया है. इस आशय की जानकारी लोहिया विचार मंच , हैदराबाद के अध्यक्ष तथा विशिष्ट समाजसेवी टी. गोपाल सिंह ने दी है. उन्होंने बताया कि इस मौके पर शिविर में आपातकालीन चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध है. वहीं, बीते 5 जून को राज्य के बी. सी. कल्याण मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने आयोजित शिविर का दौरा किया और कार्यक्रम की प्रशंसा की. उल्लेखनीय है कि सामाजिक सरोकार से जुड़े शिविर का आयोजन ट्रस्ट के अध्यक्ष समाज सेवी शरद बी. पित्ती के नेतृत्व में किया गया है. एवं शिविर के मुख्य आयोजकों में टी. गोपाल सिंह, अजीत गुप्ता, कैलाश केडिया, शंकर लाल यादव, घनश्याम यादव और अन्य ने आयोजित कार्यक्रम में अहम भूमिका निभा रहे हैं.

