अहमदाबाद विमान हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 265

नई दिल्ली / अहमदाबाद / हैदराबाद, 12 जून, 2025.अहमदाबाद में एअर इंडिया फ्लाइट 171 की भयावह दुर्घटना के बाद पूरे देश में शोक की लहर है. इस हादसे में 200 से अधिक लोगों की जान गई है. इस दुःखद घड़ी में टाटा ग्रुप ने एक संवेदनशील और मानवीय पहल करते हुए पीड़ितों के परिवारों की मदद के लिए बड़ी घोषणा की है. टाटा संस के अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि टाटा ग्रुप इस त्रासदी में जान गंवाने वाले हर व्यक्ति के परिवार को 1 करोड़ की सहायता राशि देगा. उन्होंने कहा, ” हम एअर इंड़िया फ्लाइट 171 से जुड़ी इस दुःखद घटना से गहरे सदमा में हैं. इस समय की पीड़ा को शब्दों में बयां कर पाना असंभव है. हमारी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ है जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है और उन लोगों के साथ भी है जो घायल हुए हैं. ” बयान में यह भी स्पष्ट किया गया कि टाटा ग्रुप सभी घायलों का सम्पूर्ण चिकित्सीय खर्च वहन करेगा और उन्हें हर आवश्यक देखभाल व समर्थन प्रदान किया जाएगा. इसके आलावा, हादसे में क्षतिग्रस्त बी जे मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स हॉस्टल के पुननिर्माण में भी टाटा ग्रुप सहायता करेगा. एन. चंद्रशेखरन ने कहा कि टाटा ग्रुप इस असाधारण संकट की घड़ी में पीड़ित परिवारों और समुदायों के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी जरूरतमंदों को आवश्यक मदद उपलब्ध कराई जाएगी और पीड़ितों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा. बता दें कि अहमदाबाद के मेघानी नगर इलाके में गुरुवार की दोपहर एक बड़ा विमान हादसा हो गया . लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट ए 1- 17 1 टेक ऑफ के कुछ ही मिनटों बाद अचानक पास के मेडिकल कॉलेज की इमारत से जा टकराई . प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक, विमान बेहद नीची उड़ान भर रहा था और सीधे पांच मंजिला इमारत से टकराया, जिससे उन इमारतों में आग लग गई. हादसे से आसपास की कई इमारतें को भारी नुकसान पहुंचा है और दर्जनों लोग घायल हुए हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. इस बोइंग 787 ड्रीम लाइनर विमान में क्रू मेंबर सेमत कुल 242 लोग सवार थे. हादसे के वक्त दोपहर करीब 2:00 बजे का समय था और यह स्थल सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास ही स्थित है. कई लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है.

प्लेन क्रैश से दहला देश
गुजरात के अहमदाबाद में यह भयावह विमान हादसा हुआ. जहां एयर इंडिया का बोइंग 787 -8 ड्रीमलाइनर ( फ्लाइट ए 1- 17 1) टेक ऑफ के कुछ ही मिनट बाद मेघानी नगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था. विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें से 200 के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है.