अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा, लंदन जा रहा एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, 242 लोग थे सवार

हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह विशेष रिपोर्ट
अहमदाबाद एयरपोर्ट से प्लेन के टेक ऑफ करने के तुरंत बाद यहां हादसा हुआ है. जानकारी के मुताबिक, यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था और अहमदाबाद एयरपोर्ट से केक ऑफ करने के कुछ देर बाद मेघानी नगर के पास क्रैश हो गया. एयरपोर्ट से मेघानी नगर की दूरी मात्र 15 किमी है.

अहमदाबाद/ हैदराबाद, 12 जून, 2025. गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश होने की खबर आई है. क्रैश साइट से आसमान में काला धुआं उठता हुआ देखा गया. रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है. बताया जा रहा है कि सरदार वललभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से प्लेन के टेक ऑफ करने के तुरंत बाद यह हादसा हुआ. प्लेन में 12 क्रू मेंम्बर्स (2 पायलट समेत ) 230 यात्रियों यानी 242 लोग सवार थे. विमान गुरुवार दोपहर 1 बजकर 38 मिनट पर उड़ान भरी थी और 2 मिनट के बाद ही यानी 1 बजकर 40 मिनट पर क्रैश हो गया. अहमदाबाद पुलिस कंट्रोल रूम ने इसकी पुष्टि की है. जानकारी के मुताबिक, यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था और अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेक ऑफ करने के कुछ देर बाद मेघानी नगर के पास क्रैश हो गया. प्लेन में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक सवार थे. खबर है कि दुर्घटित विमान में
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी सवार बताए जा रहे हैं. इस बीच नागरिक उड्डयन मंत्रालय में एक आपात बैठक के बाद मिनिस्टर ऑफ सिविल एविएशन राम मोहन नायडू और गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं. हादसे के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया है. इधर सोशल मीडिया पर प्लेन क्रैश के कई वीडियो वायरल है, जिम दुर्घटना स्थल से धुएं का काला गुबार आसमान में उठता हुआ दिखाई दे रहा है. दुर्घटना के तुरंत बाद आपात रिस्पांस टीम की तैनाती मौके पर कर दी गई है. अधिकारियों ने अभी तक दुर्घटना के कारण की पुष्टि नहीं की है. मेघानी नगर क्षेत्र के निकट धारपुर से दुर्घटना स्थल पर बीएसएफ और एनडीआरएफ की टीमों को रवाना कर दिया गया है. क्रैश प्लेन बोइंग का 787 — 8 ड्रीम लाइनर बताया जा रहा है, जो 11 साल पुराना था.
