बंद शासकीय अस्पताल फिर से खुला, लोगों ने की शासन की सराहना

हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह रिपोर्ट
झारसुगुडा, 13 जून, 2025. पश्चिम ओड़िशा के औद्योगिक केंद्र झारसुगुड़ा स्थित मंगल बाजार” शासकीय अस्पताल” लंबे अरसे तक बंद के बाद इसे फिर से खोल दिया गया है. इस आशय की जानकारी यहां के विशिष्ट समाजसेवी और सामाजिक कार्यकर्ता पवन कुमार सुल्तानिया ने दी है. उन्होंने कहा कि झारसुगुड़ा अंचल के लोगों ने बंद अस्पताल को फिर से खुलवाने के लिए बहुत प्रयास किया और खासकर मैंने भी बीते 2 वर्षों से राज्य के सीएम मोहन मांझी, डिप्टी सीएम, राजस्व मंत्री सुरेश पुजारी, केंद्रीयमंत्री धर्मेंद्र प्रधान, विधायकों और पिछली सरकार कई विशिष्ट जन प्रतिनिधियों से आग्रह किया एवं झारसुगुड़ा विधायक को उनके निरंतर समर्पित अनुवर्ती परिणाम पर ध्यान केंद्रित के उपरांत यह बंद अस्पताल पुन : खोले जाने पर यहां के जनसमाज शासन और जनप्रतिनिधियों की सराहना करते हुए धन्यवाद कहा है.