‘ तेजस्वी होंगे सीएम फेस ‘

हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह विशेष रिपोर्ट

पटना में राजद की राज्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक हुई. लालू प्रसाद यादव ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बताया. उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को मिलकर तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनना है. राबड़ी देवी ने परिवारवाद पर टिप्पणी की और बिहार सरकार को’ राक्षस राज ‘ कहा. वहीं तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर निशान साधा

पटना/ हैदराबाद, 20 जून, 2025. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले पटना के ज्ञान भवन में राष्ट्रीय जनता दल( आरजेडी) कि राज्य परिषद की अहम बैठक संपन्न हुई. बैठक में पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल समेत राजद के वरिष्ठ नेता मौजूद थे. इस बैठक में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने स्पष्ट किया कि अब चुनाव नजदीक है और पार्टी उसी को टिकट देगी जो जमीनी स्तर पर मेहनत करेगा. उन्होंने ऐलान किया कि तेजस्वी यादव ही महागठबंधन में मुख्यमंत्री पद का चेहरा बने रहेंगे. उन्होंने कहा,’ अब समय है आरएसएस और नीतीश कुमार को सत्ता से हटाकर जनता की सरकार बनाने का.’

राबड़ी देवी का पीएम मोदी पर तंज

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने प्रधानमंत्री मोदी का नाम लिए बिना उन पर कटाक्ष करते हुए कहा,’ जो अकेले रहते हैं, वह परिवारवाद की बातें करते हैं. जो परिवार का मतलब नहीं समझते, वो देश क्या चलाएंगे?’ उन्होंने मौजूदा सरकार की कानून व्यवस्था को लेकर भी तीखा हमला बोला और इसे’ राक्षस राज ‘ बताया.

तेजस्वी का हमला : नीतीश का जनता से कोई वास्ता नहीं
राजद नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें बिहार और यहां के लोगों से कोई लेना-देना नहीं रह गया है. नीति आयोग की बैठक छोड़कर वो एनडीए की मीटिंग में शामिल होते हैं. उन्होंने दोनों डिप्टी सीएम की आलोचना करते हुए कहा कि वे सिर्फ एक — दूसरे से गाली देने की स्पर्धा कर रहे हैं.

मंगनी लाल मंडल को सौंपा गया अध्यक्ष पद
बैठक के दौरान वरिष्ठ समाजवादी नेता मंगनी लाल मंडल को औपचारिक रूप से आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष का प्रमाण पत्र सौंपा गया. इस मौके पर मंगनी लाल मंडल ने कहा, ‘ आज पूरा देश जान गया है कि तेजस्वी यादव बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे. आरक्षण, जातीय जनगणना जैसे फसलों की दिशा तेजस्वी यादव ने ही तय की है.’ उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछड़ों के सबसे बड़े दुश्मन है और अब हवा बदल चुकी है.