राहुल गांधी के बर्थडे पर’ रोजगार मेला’

राहुल गांधी के जन्मदिन पर दिल्ली में आयोजित रोजगार मेले में 100 से अधिक निजी कंपनियां 5 हजार नौकरियां के अवसरों के साथ शामिल हुई है. आने वाले चुनाव को ध्यान में रखते हुए ऐसे 10 रोजगार मेले लगाने की कोशिश है, ताकि चुनावों में युवाओं को कांग्रेस से जोड़ा जा सके

नई दिल्ली/ हैदराबाद, 20 जून, 2025. राहुल गांधी के बर्थडे 19 जून ( गुरुवार ) को बेहद खास इवेंट बनाने की कोशिश की गई, लेकिन असली मकसद आने वाले चुनावों में युवाओं को कांग्रेस से जोड़ना है. और, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी की केंद्र सरकार को घेरना है. राहुल गांधी तो पहले से ही युवा न्याय कार्यक्रम चला रहे हैं. लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के मेनिफेस्टो में भी युवाओं को पहले पक्की नौकरी देने का वादा था. अब लगता है वही सिलसिला आने वाले चुनावों में भी जारी रखने की कोशिश है, लेकिन तरीका बदल दिया गया है. सिर्फ वादा नहीं, प्रस्तावित कार्यक्रम की झांकी दिखाने की भी कोशिश की गई है. ये मेला कांग्रेस के चुनावी वादे की गंभीरता जताने का एक तरीका भी हो सकता है. दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में लगने वाले रोजगार मेले में कुछ युवाओं को ऑफर लेटर दिए जाने की भी संभावना जताई जा रही है. बेरोजगारी के मुद्दे पर फॉक्स कांग्रेस का ये कैंपेन वोट दिलाने की गारंटी भले ना दे पाए, लेकिन पब्लिसिटी के लिए तो अच्छा ही तरीका है. कुछ हद तक कारगर भी हो सकता है. राहुल गांधी के भाषणों अक्सर ‘ 2 करोड़ नौकरी ‘ का जिक्र देखने को मिलता है, जो सीधे-सीधे मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश होती है. मोदी और बीजेपी को रोजगार के मुद्दे पर लगातार घेरने के साथ ही, राहुल गांधी देशभर में घूम – घूम कर युवाओं के साथ संवाद भी करते हैं.

19 जून का कार्यक्रम

यूथ कांग्रेस की तरफ से अप्रैल 2025 में जयपुर में भी रोजगार मेला लगाया जा चुका है– और आने वाले चुनावों से पहले राहुल गांधी के जन्मदिन पर दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में रोजगार मेला लगाया जा रहा है. भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब के मुताबिक, करीब 8 घंटे तक चलने वाले रोजगार मेले में 12वीं पास युवाओं से लेकर पीएचडी तक पढ़ाई कर चुके बेरोजगार युवाओं को बुलाया गया है. रोजगार मेले में जेप्टो, एयरटेल, ब्लिंकिट, टाटा, एचडीएफसी बैंक, फ्लिपकार्ट, महिंद्रा और एक्सिस बैंक सहित 100 से ज्यादा कंपनियां भाग ले रही है और ये कंपनियां युवाओं के लिए अवसर लेकर आएंगे, जिनके पास करीब 5 हजार वैकेंसी हो सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक, नौकरी चाहने वाले 10 हजार युवाओं ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा रखा है, और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी करीब 8 हजार हो चुके हैं. रोजगार मेले में वॉक इन इंटरव्यू का मौका भी दिया गया है.

वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं की रही मौजूदगी
इस कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए, जिनमें केसी वेणुगोपाल, सचिन पायलट, दीपेंद्र हुड्डा, कन्हैया कुमार, सुप्रिया श्रीनेत, रागिनी नायक और देवेंद्र यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.