पंमुहमं ट्रस्ट बोर्ड के अध्यक्ष बी राजकुमार पर ट्रस्ट बोर्ड सदस्या परमेश्वरी शर्मा का आरोप, कहा – मंदिर आने से मुझे रोका जा रहा है
हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की खास रिपोर्ट
हैदराबाद, 21 जून, 2025. विशिष्ट समाजसेविका तथा पंचमुखी हनुमान मंदिर ट्रस्ट बोर्ड, मोंडा मार्केट, सिकंदराबाद के कर्मठ सदस्या परमेश्वरी शर्मा ने बीते 11 जून को मार्केट पुलिस स्टेशन, सिकंदराबाद में लिखित शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें मंदिर विकास कार्य के लिए मंदिर जाने से पंचमुखी हनुमान मंदिर ट्रस्ट बोर्ड के अध्यक्ष बाचू राजकुमार के इशारे पर रोका जा रहा है. परमेश्वरी शर्मा के मुताबिक, अध्यक्ष के इशारे पर ही कुछ लोग उन्हें परेशान भी कर रहे हैं. उन्होंने अपने शिकायत की प्रतिलिपि सिकंदराबाद के डीसीपी एवं राज्य के धर्मस्व विभागीय आयुक्त, रामकोट हैदराबाद को भी दी है. स्टेशन ऑफीसर, मार्केट पुलिस सिकंदराबाद को सौंपे गए शिकायत पत्र में उन्होंने कहा है कि मैं मंदिर विकास के लिए ही कार्य कर रही हूं और मेरा किसी भी राजनीतिक दल से कोई लेना देना नहीं है . मैं निरंतर पंचमुखी हनुमान मंदिर, मोंडा मार्केट, सिकंदराबाद के विकास कार्य के लिए समर्पित और निस्वार्थ भाव से कार्य करती आ रही हूं एवं मंदिर ट्रस्ट बोर्ड द्वारा चयनित सदस्या होने के बावजूद कुछ गलत मंसूबे वाले लोगों के इशारे पर मंदिर ट्रस्ट बोर्ड के अध्यक्ष के द्वारा मुझे धमकाए जा रहे हैं. परमेश्वरी शर्मा ने अपने शिकायत पत्र के माध्यम से राज्य शासन, केंद्र शासन और प्रशासनिक अधिकारियों समेत संबंधित सभी विभागीय अधिकारियों से मंदिर ट्रस्ट बोर्ड को तत्काल बर्खास्त किए जाने की मांग की है. वहीं, उन्होंने मंदिर विकास कार्य करने के लिए सुरक्षा प्रदान करने की गुहार भी लगाई है. परम गौ भक्त और विशिष्ट समाज सेविका परमेश्वरी शर्मा ने अधिकारियों से लिखित रूप में की गई शिकायत और प्रॉब्लम को अविलंब सुलझाने का आग्रह किया है. गौरतलब है कि विशिष्ट समाजसेवी एवं परम गौ भक्त परमेश्वरी शर्मा काफी लंबे समय से कांची सहायता समिति के संस्थापक अध्यक्ष पद पर भी आसीन है.