पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला के बयान पर भड़क गई बीजेपी

पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला के बयान पर भाजपा नेता और पूर्व डिप्टी सीएम कविंदर गुप्ता ने निशान साधा है

श्रीनगर/ हैदराबाद, 26 जून, 2025. नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर बीजेपी भड़क गई. दरअसल, फारूक अब्दुल्ला ने अपने एक बयान में कहा कि मुस्लिम स्टेट होने की वजह से जम्मू कश्मीर से राज्य का दर्जा ले लिया गया. उनके इसी बयान पर अब भाजपा नेता और पूर्व डिप्टी सीएम कविंदर गुप्ता ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर की तबाही उनके शासन काल में हुई.

मुझे समझ नहीं आ रहा किस प्रकार के बयान दे रहे
पत्रकारों से बातचीत में रविंद्र गुप्ता ने कहा, ” मुझे नहीं समझ आ रहा है कि वो किस प्रकार के बयान दे रहे हैं. हिंदुस्तान में केंद्र शासित प्रदेश हैं. क्या भाषा के आधार पर या हिंदुओं के आधार पर इस तरह का स्टेटस दिया गया है. “+’ वेस्ट पाकिस्तान रिफ्यूजी को अधिकार नहीं दिए गए.’ पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा,” जब स्टेटहुड थी तब क्या? धारा 370 जो आज हटाई गई है जिसके कारण से आपके द्वारा वेस्ट पाकिस्तान रिफ्यूजी को अधिकार नहीं दिए गए. यहां पर आतंकवाद फैला. 35 साल हमने उनको भुगता. कश्मीरी पंडित समाज वहां से चला गया. बाल्मीकियों को अपने यहां पर नौकरियां देनी बंद कर दी. गोरखा समाज पर ध्यान नहीं दिया. “

जम्मू कश्मीर की तबाही इनके द्वारा हुई
कविंदर गुप्ता ने कहा,” क्या भारतीय जनता पार्टी ने अभी आरक्षण की बात की है तो एससी, एसटी एक भी हिंदू नहीं है उसमें, जब हम एसटी की बात करते हैं. स्टेटहुड के मसले का उससे कुछ लेना देना नहीं है. जानबूझकर हिंदू – मुसलमान हर चीज में करना यही गलती है जिसके कारण से जम्मू कश्मीर की तबाही इनके द्वारा हुई है. “

फारूक अब्दुल्ला ने अपने बयान पर क्या कहा ?
इससे पहले जब मीडिया ने फारूक अब्दुल्ला से उनके इस बयान को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि राज्य का दर्जा वापस लेने की और वजह क्या थी? उन्होंने सवाल किया कि क्या हम हिंदुस्तान के दुश्मन हैं ?