मां का आशिक बना बेटी का प्यार !

तेजेश्वर की पत्नी ऐश्वर्या और उसके प्रेमी तिरुमल राव ने पूछताछ में बताया कि वे राजा रघुवंशी केस से प्रेरित होकर वैसी ही साजिश रच रहे थे. प्लान ये था कि ऐश्वर्या अपने पति को बाइक पर घुमाने ले जाएगी और रास्ते में हमलावर उन पर हमला करेंगे. तेजेश्वर की हत्या कर दी जाएगी और ऐश्वर्या अपने प्रेमी के साथ भाग जाएगी. पुलिस इसे किडनैपिंग और मर्डर केस मानकर भटकती रहेगी.


गदवाल / हैदराबाद, 26 जून, 2025. तेलंगाना में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है, जिसने शादी के महज 1 महीने बाद एक युवक की उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर हत्या कर दी. हत्या की इस साजिश में सिर्फ प्रेम ही नहीं, बल्कि एक ‘ थ्रिलर फिल्म’ जैसी प्लानिंग और कई किरदार शामिल थे. इस कहानी का सबसे चौंकाने वाला मोड यह है कि आरोपियों ने हत्या से पहले मेघालय में हुए’ राजा रघुवंशी हनीमून मर्डर’ केस की प्लानिंग की तर्ज पर योजना बनाई थी. तेजेश्वर की पत्नी ऐश्वर्या और उसके प्रेमी तिरुमल राव ने पूछताछ में बताया कि वे राजा रघुवंशी केस से प्रेरित होकर वैसी ही साजिश रच रहे थे. प्लान ये था कि ऐश्वर्या अपने पति को बाइक पर घुमाने ले जाएगी और रास्ते में हमलावर उन पर हमला करेंगे. तेजेश्वर की हत्या कर दी जाएगी और ऐश्वर्या अपने प्रेमी के साथ भाग जाएगी. पुलिस इसे किडनैपिंग और मर्डर केस मानकर भटकती रहेगी. हालांकि यह प्लान बाद में बदल दिया गया और उन्होंने दूसरा तरीका चुना.

हत्या में कौन-कौन शामिल ?
पुलिस ने जांच में पाया कि ऐश्वर्या ने अपने पति की बाइक में जीपीएस डिवाइस लगवाया ताकि वे उसकी हर हरकत पर नजर रख सके. इसके अलावा उन्होंने अपने पड़ोसी मोहन को पैसे देकर तेजेश्वर की निगरानी करने के लिए रखा था. धीरे-धीरे प्लान को अंजाम तक पहुंचाने के लिए 8 लोगों को शामिल किया गया, जिनमें ऐश्वर्या, तिरुमल राव, उसकी मां सुजाता, तिरुमल का पिता ( पूर्व हेड कांस्टेबल) तीन सुपारी किलर और पड़ोसी शामिल है . तेजेश्वर की सड़ी – गली लाश आंध्र प्रदेश के नांदल जिले के पन्यम गांव में एक खेत में मिली, तीन दिन बाद जब उसकी पहचान उसके हाथ पर गुदे ‘ अम्मा ‘ टैटू से हुई. तेजेश्वर के बड़े भाई तेज वर्धन ने बताया, ” हमने उसे शादी से पहले चेतावनी दी थी कि ऐश्वर्या का एक बैंक प्रबंधक से अफेयर है, लेकिन ऐश्वर्या ने तेजेश्वर को यकीन दिलाया कि वह उसी से प्यार करती है. ” शादी 18 मई को हुई, लेकिन परिवार को ऐश्वर्या के व्यवहार पर शक हो गया, खासकर जब तेजेश्वर के लापता होने पर उसने एक भी आंसू नहीं बहाया.

शादी के दिन भी आशिक से वीडियो कॉल

जांच में यह भी सामने आया कि ऐश्वर्या और राव के बीच फरवरी से जून तक 2 हजार से ज्यादा कॉल्स और लंबी वीडियो कॉलिंग हुई थी — यहां तक की शादी के दिन भी दोनों वीडियो कॉल पर जुड़े रहे. पुलिस के मुताबिक, राव ने तीन लोगों को लोन दिलाने का लालच देकर सुपारी दी कि अगर वे तेजेश्वर को मार देंगे, तो उन्हें पैसे और लोन दोनों मिलेंगे. तेजेश्वर जो पेशे से लैंड सर्वेयर और डांस टीचर था, एक दिन एक कार में बैठा दिखा, जिसमें उसे जमीन देखने का बहाना देकर बुलाया गया था. कार में ही सिर पर वार कर, उसका गला रेता गया और
पेट में चाकू मारा गया. लाश को आगे से पीछे घसीटकर सीट पर डाला गया, जिससे हत्यारों के कपड़े खून से सने गए. फिर तिरुमल राव ने उन्हें नए कपड़े दिलवाए और खून से नाग कपड़े फेंक दिए.

कैसे मिली तेजेश्वर की लाश ? हत्या के बाद आरोपियों ने लाश को फोन पर राव को दिखाया और फिर एक नहर में फेंक दी. योजना थी कि लाश को कुरनूल के एक प्लॉट में दफनाया जाएगा, लेकिन लोगों की मौजूदगी के कारण प्लान बदलना पड़ा. पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रैक कर लाश को खोजा, तब तक वह सड़ चुकी थी. टैटू की वजह से ही पहचान हो सकी. हत्या के बाद भी ऐश्वर्या अपने ससुराल में ही रही ताकि किसी को शक ना हो. लेकिन तेज वर्धन को पहले से शक था, उन्होंने पुलिस को बताया, और फिर असली कहानी सामने आई. पुलिस को जांच में पता चला कि तिरुमल राव और ऐश्वर्या लद्दाख या अंडमान भागने की योजना बना चुके थे. इसके लिए राव ने 20 लाख रुपए का लोन भी ले रखा था और फ्लाइट टिकट्स भी बुक कर ली थी.

मां बेटी का लव ट्रायंगल
इस केस में चौंकाने वाला मोड तब आया जब यह खुलासा हुआ कि तिरुमल राव की पहले ऐश्वर्या की मां सुजाता से भी संबंध थे. 2016 में जब सुजाता एक नॉन बैंकिंग कंपनी में सफाई कर्मचारी के रूप में काम करती थी, तब उसकी मुलाकात राव से हुई थी और उनके बीच अफेयर शुरू हुआ. बाद में जब सुजाता छुट्टी पर गई, तो ऐश्वर्या ने उसकी जगह ज्वाइन किया और खुद राव के करीब आ गई. जब सुजाता को अपनी बेटी और राव के रिश्ते की जानकारी हुई, तो उसने ऐश्वर्या पर दबाव डाला कि वह राव से रिश्ता खत्म कर दे और तेजेश्वर से शादी करे.
पहले ऐश्वर्या ने मना किया लेकिन बाद में मान गई. शादी तय हुई, लेकिन ऐश्वर्या बीच में अचानक गायब हो गई और फिर लौट कर कहा कि उसकी मां के पास दहेज देने के पैसे नहीं थे, इसलिए वह छुप गई थी.

प्यार, धोखा, साजिश और हत्या

तेजेश्वर की हत्या का सच जब सामने आया, तो पुलिस के लिए भी यह मामला किसी फिल्म कहानी से कम नहीं था — जहां प्यार, धोखा, साजिश और हत्या की परतें एक-एक कर खुलती चली गई. गदवाल के पुलिस प्रमुख टी. श्रीनिवास राव ने बताया कि तेजेश्वर की हत्या की कम से कम पांच नाकाम कोशिशें पहले भी की गई थी, लेकिन हर बार वह बच गया– आखिर बार किस्मत ने साथ नहीं दिया. इस सनसनीखेज हत्याकांड में अब 8 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं और पूरे इलाके में इस खौफनाक वारदात की चर्चा है. पुलिस का कहना है, इस केस की परतें अब भी खुल रही है और हो सकता है कि कुछ और चौंकाने वाले खुलासे आगे हो.