पुरी में तीनों रथ पहुंचे गुंडिचा मंदिर

पुरी / हैदराबाद, 28 जून, 2025. ओड़िशा के पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा का शनिवार को दूसरा दिन रहा. सुबह 10 बजे से भक्तों ने तीनों रथों को खींचना शुरू किया. भगवान बलभद्र का रथ 11:20 बजे, देवी सुभद्रा का रथ 12:20 बजे और भगवान जगन्नाथ का रथ दोपहर 1:11 बजे गुंडिचा मंदिर पहुंचा. मंदिर की दूरी 2.6 कमी है और भारी भीड़ के कारण इसमें अभी और समय लग सकता है. गुंडिचा मंदिर में भगवान 9 दिन तक बिराजेेंगे. आज हल्की बारिश के मौसम सुहावना है लेकिन स्वास्थ्य समस्याएं बढी हैं. शुक्रवार को लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ में करीब 700 लोग बीमार हो गए थे, जिनमें से 70 को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां 9 की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है. वहीं, पुरी में अदानी समूह के चेयरपर्सन गौतम अडानी और उनके परिवार ने भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की भव्य पूजा अर्चना की, इसके बाद उन्होंने पत्नी प्रीति अदानी संग इस्कॉन किचन में ‘ प्रसाद सेवा ‘ के तहत तीर्थ यात्रियों में भोजन वितरित किया.

जगन्नाथ रथ यात्रा पुरी में भारी बारिश

ओड़िशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा शुक्रवार को शुरू हुई, जहां भारी बारिश के बावजूद लाखों श्रद्धालु उत्साह के साथ शामिल हुए.

पुरी रथ यात्रा में गौतम अडानी बोले

‘ सेवा से साधना का संकल्प, प्रशासन और सफाई कर्मियों को धन्यवाद.’
पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान अदानी ग्रुप के अध्यक्ष गौतम अडानी ने ‘ सेवा से साधना ‘ की भावना को आगे बढाने का संकल्प दोहराया. उन्होंने कहा कि जैसे प्रयागराज कुंभ में सेवा की शुरुआत की थी, वैसे ही अब जगन्नाथ यात्रा में इसे और आगे ले जाने का इरादा है. उन्होंने पुरी रथ यात्रा की शानदार व्यवस्था के लिए ओड़िशा सरकार, प्रशासन, सफाई कर्मियों और सुरक्षा बलों की सराहना की.

भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा का पहला दिन : भीड़ और उमस के चलते बीमार पड़े 742 श्रद्धालु
ओड़िशा के पुरी में महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान भीड़ और उमस के चलते शुक्रवार को सैकड़ो लोग बीमार पड़ गए. शुक्र है कि कोई हताहत नहीं हुआ. यहां रथ यात्रा के दौरान भीषण गर्मी और भीड़भाड़ के कारण करीब 742 लोग बीमार पड़ गए. इनमें अधिकांश लोग घुटन के कारण बेहोश हो गए. वहीं, श्रद्धालुओं के बीच मची भगदड़ में एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए. कईयों को भीड़भाड़ के चलते चोटें भी आई. 480 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है. कई लोगों ने चोटें, उल्टी और बेहोशी की शिकायतें की. ओड़िशा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मुकेश महालिंग ने बताया कि अत्यधिक गर्मी और उमस के चलते श्रद्धालु बीमार पड़े. सभी 70 बीमारों का इलाज पुरी के जिला अस्पताल में चल रहा है.