संबलपुर के खेतराजपुर जगन्नाथ मंदिर में भव्य रथ यात्रा उत्सव
हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह रिपोर्ट
संबलपुर/ हैदराबाद, 29 जून, 2025. प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी खेतराजपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर में विश्व विख्यात भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा की पूजा – अर्चना के बाद भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया गया. बीते शुक्रवार को यहां बड़े ही धूमधाम और विधि विधान के साथ श्रद्धालु भक्तों द्वारा रथों की भव्य सजावट की गई और उस पर भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को विराजमान कराकर कीर्तन मंडली के साथ शाम 4 बजे रथ यात्रा निकाली गई. मौसी गुंडिचा से मिलने महाप्रभु बाबा मठ जगन्नाथ मंदिर पहुंचे और वहां दर्शन के लिए विराजमान हो गए. रथ यात्रा कार्यक्रम के दौरान मुख्य यजमान श्रद्धालु भक्त माधव डालमिया एवं अन्य भक्तों द्वारा भव्य पूजा- अर्चना और आरती गायन के बाद नगर में भव्य रथ यात्रा निकाली गई.
इस आशय की जानकारी खेतराजपुर जगन्नाथ रथ यात्रा समिति के अध्यक्ष रविंद्र सिंह, सचिव अशोक कुमार अग्रवाल ने बताया कि आयोजित रथ यात्रा का समापन वापसी यात्रा उत्सव के साथ ही होगा. वहीं, इसके पूर्व नेत्रोत्सव कार्यक्रम के मुख्य यजमान सुरेंद्र सिंह द्वारा संपन्न कराया गया.