पुरी के गुंडिचा मंदिर में भगदड़, 2 महिलाओं समेत 3 की मौत, 50 से ज्यादा घायल

हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट
घायलों को तुरंत पुरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. यह घटना शरधाबली के पास, बूंदी का मंदिर के सामने उसे वक्त हुई जब रथ पर विराजमान भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए भारी भीड़ जमा थी.
पुरी / हैदराबाद, 29 जून, 2025. ओड़िशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया. रविवार सुबह करीब 4:30 बजे, जब भक्तजन गुंडिचा मंदिर के सामने भगवान के दर्शन करने के लिए भारी संख्या में जमा थे,उसी दौरान वहां धक्का – मुक्की हो गई और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. इस घटना में काम से कम 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 50 से अधिक श्रद्धालु घायल बताए जा रहे हैं. हालांकि, सभी घायलों को तुरंत पुरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. यह घटना पूरी स्थिति शरधाबली के पास गुंडिचा मंदिर के सामने उस वक्त हुई जब रथ पर विराजमान भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए भारी भीड़ जमा थी.+ भीड़ के नीचे दबकर 3 मरे + दर्शन के समय भीड़ को नियंत्रित करना मुश्किल हो गया और श्रद्धालुओं में धक्का – मुक्की शुरू हो गई. कुछ भक्त जमीन पर गिर पड़े और भगदड़ की स्थिति बन गई. इसी दौरान तीन भक्त भीड़ के नीचे दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. सभी मृतक खुर्दा जिले के बताए जा रहे हैं. मृतकों में 2 महिलाएं प्रभाती दास और बसंती साहू और 70 वर्षीय प्रेमा कांत महंती शामिल है.
घायलों में कुछ की बहुत ही गंभीर
ऐसे बड़े धार्मिक आयोजन में जहां लाखों श्रद्धालु जुटते हैं, वहां भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी पर सवाल उठना लाजिमी है. घटना में घायल हुए श्रद्धालुओं को तत्काल 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों की टीम लगातार इलाज कर रही है. घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है.
हर साल रथ यात्रा में शामिल होते हैं लाखों श्रद्धालु
पुरी की रथ यात्रा देश की सबसे बड़ी धार्मिक यात्राओं में से एक है. हर साल लाखों श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के दर्शन के लिए पूरी पहुंचते हैं. रथ यात्रा के दौरान भगवान को श्री मंदिर से बाहर लाकर गुंडिचा मंदिर तक ले जाया जाता है, जहां वे कुछ दिन विश्राम करते हैं. इसी यात्रा के बीच हुआ यह हादसा.