हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की सनसनीखेज रिपोर्ट
औरंगाबाद जिले के दाउदनगर के एसडीपीओ कुमार ऋषिराज ने बताया कि पुलिस ने पूजा को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है. उसके प्रेमी कमलेश की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. पुलिस जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लेगी
औरंगाबाद/ हैदराबाद, 29 जून, 2025. सोनम रघुवंशी द्वारा प्रेमी संग मिलकर अपने पति राजा रघुवंशी की कराई गई हत्या इन दिनों पूरे देश में चर्चा में है. वहीं, बिहार में भी इस घटना की पुनरावृत्ति हुई है. औरंगाबाद जिले के दाउदनगर में पूजा ने प्रेमी कमलेश के साथ मिलकर जिस निर्दयता और बेरहमी से अपने पति विक्कू की हत्या की, उसे जानकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे. औरंगाबाद के दाउदनगर में लाला अमौना गांव की रहने वाली पूजा दवा लाने के नाम पर अपने पति विक्कू को धोखे से गयाजी ले गई और उसने अपने प्रेमी रफीगंज के करमा मसूद गांव निवासी कमलेश यादव के साथ मिलकर इस जघन्य घटना को तब अंजाम दिया, जब वह पति के साथ लौट रही थी. रास्ते में उसने उसी स्कॉर्पियो गाड़ी से रोंदकर ड्राइवर बने प्रेमी से हत्या करवा दी. स्कॉर्पियो से कुचलकर हत्या करने का उसके प्रेमी ने बेहद सटीक बहाना बनाया.
पति की मौत का तमाशा देखती रही पूजा
प्रेमी ने सुनसान जगह पर गाड़ी खड़ा कर विक्कू से कहा कि, गाड़ी के पिछले टायर लीक हो गया है, लगता है हवा कम है, जरा नीचे उतर कर गाड़ी के अंदर झांक कर देखिए. चूंकि गाड़ी पहले से ही स्टार्ट थी. लिहाजा विक्कू ने जैसे ही गाड़ी के नीचे टायर के पास अपना सिर घुसेड़ा, वैसे ही उसने गाड़ी को आगे बढ़ा दिया, जिससे विक्कू जख्मी होकर सड़क पर छटपटाने लगा. इसके बाद प्रेमी ने गाड़ी को आगे पीछे कर विक्कू को तब तक कुचला, जब तक उसकी मौके पर ही मौत नहीं हो गई. निर्दयता की हद यह कि पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिए जाने के दौरान पत्नी पूजा स्कॉर्पियो में बैठी रहकर पति की मौत का तमाशा देखती रही. घटना को अंजाम देने के बाद दोनों वापस चले आए.
कमलेश को फांसी की सजा देने की मांग
मामले का खुलासा तब हुआ, जब बंदेया थाना की पुलिस को झिकटिया मोड के पास विक्कू का शव मिला. मौत को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने जब इसकी जांच शुरू की तब पता चला कि विक्कू की हत्या मामले में उसकी पत्नी का ही हाथ है. संदेह के आधार पर पुलिस ने पूजा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तब पूजा ने सब कुछ सच-सच बता दिया. मामले में फिलहाल पूजा का प्रेमी कमलेश यादव अभी फरार है. पुलिस ने जल्द ही उसके भी गिरफ्तार कर लिए जाने का दावा किया है. दिनदहाड़े पूजा के घर पर आता था कमलेश. विक्कू के परिवार वालों के मुताबिक, पूजा का प्रेमी कमलेश आए दिन उसके घर पर आता था. वह पूजा के चार बच्चों को पिस्तौल की नोक पर एक कमरे में बंद कर देता था और चुपचाप रहने की धमकी देकर पूजा के साथ अलग कमरे में चला जाता था, इस बारे में कभी किसी को कुछ भी नहीं बताया. जहां दोनों घंटों बिताया करते थे. बच्चों को क्या पता था कि उनके चुप रहने का नतीजा इतना भयावह होगा. विक्कू की विधवा लाचार मां ने बताया कि उसकी बहू पूजा और उसके आशिक कमलेश को फांसी की सजा दी जाए ताकि कोई भी बहन — बेटी ऐसा करने से पहले सौ बार सोचे.