भुवनेश्वर नगर निगम के अपर आयुक्त रत्नाकर साहू के तीन हमलावरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो फरार

भुवनेश्वर, 30 जून, 2025. नगर निगम के अपर आयुक्त रत्नाकर साहू पर सोमवार को जनसुनवाई के दौरान 6 हमलावर युवकों ने जानलेवा हमला किया. हमलावरों की पहचान दीप्ति रंजन जेना, प्रबीर कुमार स्वाइं, और आशीष रंजन दास के रूप में हुई है. पुलिस ने देर शाम तीनों को गिरफ्तार कर लिया. वहीं, इस हमले में शामिल अन्य धर्मेंद्र राउत और हरे कृष्णा स्वाइं को पकड़ने के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है. मिली जानकारी के मुताबिक, घटना घटित के बाद निगम कर्मचारियों ने सुरक्षा की मांग करते हुए काम बंद हड़ताल पर चले गए. अपर आयुक्त रत्नाकर साहू की लिखित शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी और तीन बदमाश को दबोच लिया. दरअसल, भुवनेश्वरी नगर निगम ( बीएमसी ) के अपर आयुक्त रत्नाकर साहू पर कुछ दबंग युवकों ने उनके चेंबर में घुसकर हमला कर दिया था. जब अपर आयुक्त अपने कार्यालय में चल रही जनसुनवाई बैठक को संबोधित कर रहे थे. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, 6 अज्ञात युवक उनके चेंबर में घुसे और बिना किसी उकसावे के उन पर हमला कर दिया. यह देखकर कार्यालय के कर्मचारी और वहां मौजूद आम लोग स्तब्ध रह गए . हमला क्यों हुआ, इसका कारण अभी साफ नहीं हो सका है. हमले के बाद मीडिया से बातचीत में रत्नाकर साहू ने कहा, हमलावर मुझे नहीं जानते और मैं भी उन्हें नहीं जानता. मैं पूरे प्रकरण की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों तक पहुंचा दी है. इस घटना के बाद भुवनेश्वरी नगर निगम के कर्मचारियों ने अचानक काम बंद कर दिया और कार्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए. कर्मचारियों की मांग है कि दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई हो और अधिकारियों की सुरक्षा को मजबूत किया जाए.

पूर्व सीएम नवीन पटनायक ने जताया दुख


ओड़िशा के पूर्व सीएम और बीजू जनता दल के मुखिया नवीन पटनायक ने भुवनेश्वरी नगर निगम के अधिकारियों पर ” क्रूर लात– घूंसे और हमले की घटना पर दुख जताया और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की.