हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह विशेष रिपोर्ट
हैदराबाद, 30 जून, 2025. अग्रवाल समाज– तेलंगाना के सत्र 2025 – 27 के पदाधिकारियों के लिए कराए गए शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण चुनाव संपन्न होने पर चुनाव अधिकारी तथा विशिष्ट समाजसेवी डॉ मोहन गुप्ता ने सभी प्रत्याशियों एवं उनके प्रतिनिधियों के प्रतिपालन की सराहना की है. उन्होंने कहा कि आयोजित चुनाव प्रक्रिया में अपीलीय प्राधिकारी बद्री विशाल बंसल, चुनाव समिति के सदस्यों मुकुंद लाल अग्रवाल एवं महेंद्र गुप्ता और परामर्शदाताओं में महेश नरेठा व अनिल अग्रवाल ने अपने अनुभव और विशेषज्ञ के मुताबिक, मार्गदर्शन किया एवं चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने में विशेष भूमिका निभाई. जबकि डॉक्टर मोहन गुप्ता ने नरेश अग्रवाल, मनोज गोयल, आनंद शर्मा, सुनील कुमार, सुशील कुमार और आदित्य बाजपेयी सार्थक सहयोग की विशेष चर्चा की. उन्होंने अग्रवाल शिक्षा समिति के प्रबंधन एवं समिति के कर्मचारियों गोवर्धन दास, बद्री विशाल शर्मा, वेंकटेश, उमेश कुमार, विनोद कुमार, सुभाष सिंह, नागराज, राजेश वंगानी, शांतिलाल, स्टांली आनंद राव, पिकों बग, सुनील शर्मा, प्रवीण, सागर और चंदूलाल के विशेष सहयोग के लिए आभार प्रकट किया. डॉ मोहन गुप्ता ने बताया कि उन्होंने चुनाव की सारी रिपोर्ट और संबंधित कागजातें मानव सचिव को सुपुर्द कर दिया है. डॉ मोहन गुप्ता ने अपनी अपीलीय प्राधिकारी और चुनाव समिति के सदस्यों की ओर से समाज के वर्तमान पदाधिकारियों और सभी सदस्यों का चुनाव अधिकारियों के रूप में विश्वास प्रकट करने के लिए अपनी कृतज्ञता प्रकट की.