नहीं रही लेखिका व कवियित्री विभा भारती, साहित्यिक समाज में शोक की लहर
हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट
हैदराबाद, 2 जुलाई, 2025. ‘ वीणा वादिनी साहित्यिक समिति की अध्यक्ष व मिलिंद प्रकाशन के प्रतिभावान स्तंभ 73 वर्षीया विभा भारती का सोमवार को निधन हो गया. उन्होंने अपने पीछे शोकाकुल पति श्रुतिकांत भारती, पुत्र और पुत्रवधू रुचिर — रौशनी, परितोष– निधि और पौत्री संस्कृति, आन्या व सभी पारिवारिक सदस्यों को विलखते हुए छोड़ गई है. दिवंगत विभा भारती का अंतिम यात्रा मंगलवार( 2 जुलाई) की शाम उनके कावेरी अपार्टमेंट, बसंत कॉलोनी से निकाली गई और यहां के इमलीबन शमशान वाटिका पहुंची. जहां उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया.
वीणा वादिनी साहित्यिक समिति ने दिया श्रद्धांजलि
वीणा वादिनी साहित्यिक समिति, हैदराबाद की प्रथम अध्यक्ष एवं मिलिंद प्रकाशन के साहित्यिक स्तंभ विभा भारती के निधन पर समिति संस्थापिका कवियित्री सुधा ठाकुर, विशिष्ट कवि पुरुषोत्तम कडेल, वरिष्ठ पत्रकार देहाती विश्वनाथ समेत वीणा वादिनी साहित्यिक समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्यों की ओर से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई और ईश्वर से पुण्य आत्मा को अपने चरणों में जगह देकर मोक्ष प्रदान करने व उनके पारिवारिक सदस्यों को इस दुख की घड़ी में सहनशक्ति देने की प्रार्थना की गई.” ओम शांति”