तेलंगाना, हिमाचल और उत्तराखंड में बदल गया भाजपा नेतृत्व

तेलंगाना में नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जी किशन रेड्डी की जगह रामचंदर राव की नियुक्ति को लेकर पार्टी के भीतर विरोध भी सामने आया है. भाजपा विधायक टी. राजा सिंह ने इस पर नाराजगी जताते हुए पार्टी के इस्तीफा तक दे दिया.

नई दिल्ली/ हैदराबाद, 2 जुलाई, 2025. बीजेपी मंगलवार को कई राज्यों के लिए अपने नए प्रदेश अध्यक्ष के नामों का ऐलान कर दिया. इनमें उत्तराखंड, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश का नाम शामिल है. बीजेपी ने उत्तराखंड में फिर से महेंद्र भट्ट पर भरोसा जताया है तो हिमाचल की कमान राजीव बिंदल को सौंपी है. वहीं, तेलंगाना में बीजेपी ने नारापराजू रामचंदर राव को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. साथ ही महाराष्ट्र में भी पार्टी अध्यक्ष का नाम फाइनल है. हालांकि, अभी नाम का ऐलान नहीं हुआ है.

जल्द बदलेगा राष्ट्रीय नेतृत्व
माना जा रहा है कि जल्द ही और राज्यों में यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी, जिससे पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की जगह लेने वाले नेता का रास्ता साफ हो जाएगा. भाजपा के नियमों के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव तभी शुरू हो सकता है जब देश भर के 37 संगठनात्मक राज्यों में से कम से कम 19 में अध्यक्षों का चुनाव हो चुका हो . पार्टी सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार तक यह जरूरी संख्या पूरी कर ली गई थी.