हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की खास रिपोर्ट
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद यकीनन किसी की भी चीखें निकल जाएगी.
हैदराबाद, 2 जुलाई, 2025. किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा ना करें. चाहे इंसान हो या फिर जानवर. इंसान जब धोखा देता है, तो दूसरा इंसान अंदर तक टूट जाता है और जब हम किसी जंगली जानवर पर भरोसा जताते हैं, तो वो कई दफा हम पर अन एक्सपेक्टेड अटैक कर देता है. पालतू जानवरों का मिजाज कभी भी बदल सकता है. हाल ही में यह कैसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शेर ने शख्स पर जानलेवा हमला कर दिया था. इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की जान भी हलक में आ गई थी, लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद आप अपने घर में पालतू जानवर के पास जाने से भी डरने लगेंगे. दरअसल, एक शेर ने छोटी बच्ची पर जानलेवा हमला कर दिया, आगे जो हुआ उसे देखकर यकीनन आपकी भी चीखें निकल जाएगी.
शेर ने कर दिया बच्ची पर अटैक
वीडियो में देखेंगे कि एक बच्ची अपनी मां की गोद में बैठी हुई थी तभी पास में खड़े शेर ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया. महिला अपनी बच्ची को चिल्ड्रन डिजास्टर लेकर पहुंची थी. शेर के केयरटेकर की सूझबूझ से बच्ची को शेर के मुंह से सुरक्षित बचा लिया गया, लेकिन मौके पर मौजूद सभी लोगों की जान हलक में आ गई थी. इस वीडियो को देखने के बाद लोग जानवर और घटनास्थल पर मौजूद लोगों के प्रति अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में लोगों की प्रतिक्रियाओं से पता चलता है कि, वो इस लापरवाही पर कितना नाराज हैं.
लोगों का फूटा गुस्सा
इस घटना पर एक यूजर ने लिखा है,’ क्या तुम लोग पागल हो गए हो, बच्चों की जिंदगी की कोई परवाह है या नहीं? दूसरे यूज़र ने लिखा है,’ कभी किसी भी जानवर पर भरोसा मत करो, यहां तक कि कुत्ते पर भी, नहीं तो एक दिन पछताना पड़ेगा.’ तीसरे यूज़र ने लिखा है,’ इस मां को सोचना चाहिए था कि उसकी बच्ची कितनी छोटी है, शुक्र है कि बच गई.’ चौथे यूज़र ने लिखा है,’ इन सबकी लापरवाही से इस बच्ची का जान भी जा सकती थी.’ कॉमेंट्स से पता चलता है कि लोग इस पूरी घटना पर कितने आगबबूला हो गए. ध्यान दें… बच्चों को जानवरों से दूर रखें और जू या पार्क में किसी भी जानवर के नजदीक ना जाएं, भले ही वह कितने ही ट्रेंड ही क्यों ना हो.