लहराया सूरजगढ़ श्री श्याम निशान

हैदराबाद, 7 जुलाई, 2025. श्री श्याम मित्र मंडल ( सूरजगढ़ निशान ) अत्तापुर, हैदराबाद के तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी फागुन की एकादशी को चढ़ाए जाने वाला सूरजगढ़ श्री श्याम निशान कुछ दिन पहले किसी कारणवश खंडित हो गया था और इस आशय की जानकारी मंदिर प्रभारी रामदेव अग्रवाल ने श्री श्याम मित्र मंडल
अत्तापुर को दी थी. तत्पश्चात श्री श्याम मित्र मंडल ने सूरजगढ़ से यह निशान विधि विधान के साथ फिर से मंगवाया, जिसे श्याम मित्र मंडल के सभी कार्यकर्ताओं ने श्री राम बाग राम मंदिर प्रांगण में सूरजगढ़ श्री श्याम निशान एवं सालासर बालाजी के निशान की पूजा अर्चना की और पदयात्रा करते हुए यहां के कचिगुदा श्याम मंदिर पहुंचे. जहां शिखर पर सूरजगढ़ श्री श्याम निशान चढ़ाया गया. आयोजित कार्यक्रम में श्री श्याम मित्र मंडल के गिरधारी लाल निठारवाल, श्याम सुंदर जांगिड़ सूरजगढ़ वाले और सोहनलाल नेहरा का विशेष योगदान रहा. इसके अलावा अमित कुमार मोदी, डालूराम, राजेश स्वामी, राजेश साबू, ग्रीक अग्रवाल, लाल नाथ सिद्ध, संदीप जांगिड़, अंकुश अग्रवाल, सुनील कुमार भूत, प्रकाश भाटी, राजेंद्र अग्रवाल, अशोक शर्मा, शशिकांत शर्मा, विशाल जांगिड़, हरि सिंह शेखावत, पांडुरंगा नगर के अशोक शर्मा, अशोक जांगिड़, पवन पीँचा, वरिष्ठ पत्रकार पवन भारती ( नालपुरिया ), प्रहलाद निठारवाल समेत भारी संख्या में लोग इस यात्रा में शामिल होकर श्री श्याम मंदिर पुजारी रामचरण जी के सानिध्य में सूरजगढ़ श्री श्याम निशान मंदिर की शिखर को सुशोभित किया. इसके लिए श्री श्याम मित्र मंडल के संरक्षक पवन भारती ( नालपुरिया ) एवं अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने सभी श्याम प्रेमियों को धन्यवाद दिया. इस एकादशी के मौके पर मंदिर में पधारे अनेक श्याम प्रेमियों ने सूरजगढ़ श्री श्याम निशान के दर्शन करके मोर छड़ी का झाड यानी आशीर्वाद प्राप्त किया.