पटना के कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड में एनकाउंटर

पटना में चर्चित कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड में पुलिस एनकाउंटर में एक अपराधी ढ़ेर हुआ है. शूटर के गिरफ्तार होने के बाद अब आरोपी विकास को मारी गई गोली.

पटना/ हैदराबाद, 8 जुलाई, 2025. बिहार की राजधानी पटना में बीते शुक्रवार की रात हुए चर्चित कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड में शूटर उमेश यादव की गिरफ्तारी के बाद अब एनकाउंटर की खबर सामने आ रही है. एसटीएफ ने एक आरोपी को मुठभेड़ में गोली मारी है. विकास नाम के अपराधी को गोली लगी है. पटना पुलिस और एसटीएफ की टीम ने आज सुबह-सुबह यह कार्रवाई की है. पटना के माल सलामी में यह मुठभेड़ हुई है. एक दिन पहले पकड़ाया था शूटर+ मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार को गोपाल खेमका की हत्या करने वाले शूटर उमेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. पुलिस ने उसे माल सलामी स्थित उसके घर के पास से ही उठाया था. उमेश यादव ने पूछताछ में कई लोगों के नाम उगले हैं. इसके बाद देर रात तक पटना के कई इलाकों में पुलिस छापेमारी करती रही.

सुबह-सुबह पटना में हुआ एनकाउंटर
मंगलवार की सुबह माल सलामी में ही पुलिस और एक आरोपी विकास के बीच मुठभेड़ हो गई. इस दौरान पुलिस ने भी गोली चलाई, जो आरोपी विकास को लगी है. हालांकि, पुलिस की ओर से अभी इस मुठभेड़ की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. लेकिन चर्चा है कि अपराधी विकास की मौत हो गई है.

गोपाल खेमका का हत्यारा शूटर उमेश यादव उगल रहा राज! मास्टरमाइंड विजय साहनी को खोज रही पुलिस+
पटना में कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या करने वाले शूटर उमेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर अब मास्टरमाइंड विजय साहनी को पुलिस तलाश रही है .

सुपारी किलिंग की बात सामने आई है

कारोबारी गोपाल खेमका को गोली मारने वाले शूटर गिरफ्तार उमेश यादव ने कई जानकारी पुलिस को दी है.
इस हत्याकांड में पुलिस ने देर रात तक ताबड़तोड़ छापेमारी की है. वहीं, कई लोगों को पुलिस उठाया है. लेकिन अब कुख्यात विजय साहनी को पुलिस तलाश रही है. बताया जा रहा है कि कारोबारी गोपाल खेमका हत्या के पीछे विजय साहनी भी शामिल है. उसने ही शूटर उमेश यादव से यह हत्या करवाई है .

शूटर उमेश यादव की निशानदेही पर जगह-जगह छापेमारी

शूटर उमेश यादव धराया तो उसकी निशानदेही पर पटना के बुद्ध मार्ग स्थित उदयगिरी अपार्टमेंट के एक फ्लैट में पुलिस छापेमारी के लिए पहुंची और यहां से तीन लोगों को उठाकर थाने ले गई . 10 लाख रुपए की सुपारी देकर कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या कराने की बात सामने आ रही है. जेल में बंद कुख्यात अपराधी अजय वर्मा से भी पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है. वहीं, अब विजय साहनी का नाम भी इस हत्याकांड में उछला है.

मास्टरमाइंड विजय साहनी फरार

विजय साहनी अभी फरार है. फिलहाल जो बात सामने आई है उसके मुताबिक, गोपाल खेमका का मर्डर शूटर उमेश यादव से विजय साहनी नहीं कराया है, इसकी चर्चा है. हालांकि, पुलिस इस हत्याकांड से जुड़ी हर एक बात का जल्द खुलासा करेगी. जानकारी मिली है कि शूटर उमेश यादव की निशानदेही पर विजय साहनी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.

कौन है कुख्यात अपराधी विजय साहनी

कुख्यात विजय साहनी पटना के बुद्धा कॉलोनी थाने में वर्ष 2021 में हुए ऑटो चालक हत्याकांड का भी आरोपी रहा है . हाजीपुर में भी इस पर केस दर्ज किए गए हैं. हालांकि पुलिस इसकी जांच कर रही है कि कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या करने के लिए विजय साहनी को सुपारी किसने दी थी. बिहार के डीजीपी ने सोमवार को कहा कि पुलिस इस हत्याकांड के खुलासे के बेहद करीब पहुंच चुकी है.

बेऊर जेल में हुई छापेमारी
बिहार के नामचीन कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या 4 जुलाई की रात हुई थी. इस हत्या के बाद बिहार के तमाम कारोबारियों के बीच भय का माहौल कायम हो गया. सुपारी देकर हत्या करवाने की आशंका के बीच बेऊर जेल में भी छापेमारी हुई एवं कई अपराधियों से पूछताछ की गई . इस दौरान जेल में बंद सुल्तानगंज के अजय वर्मा और उसके तीन गुर्गों समेत अन्य लोगों से भी पुलिस लंबी पूछताछ की थी और मामले में संलिप्त शूटर उमेश यादव उर्फ विजय को गिरफ्तार कर लिया . पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल की गई बाइक और हथियार भी बरामद कर लिए हैं, ऐसे में पुलिस की ओर से आगे क्या कार्रवाई होती है. यह देखने वाली बात होगी.