हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह खास रिपोर्ट

देश की 10 बड़ी ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों ने मिलकर आज ‘ भारत बंद ‘ बुलाया. इस बंद के कारण बैंक से लेकर परिवहन समेत कई सेवाएं बाधित रही.
नई दिल्ली/ कोलकाता/ कोच्चि / हैदराबाद, 9 जुलाई, 2025. माकपा समर्थकों का रेलवे ट्रैक पर विरोध प्रदर्शन पश्चिम बंगाल के हल्दिया में बंदर रेलवे स्टेशन पर भारत बंद के दौरान माकपा समर्थकों ने रेलवे ट्रैक पर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया.
जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन
दिल्ली में केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में बुधवार को बुलाए गए ‘ भारत बंद ‘ के तहत अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन परिषद के सदस्यों ने जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया.
दिल्ली समेत कई राज्यों में बंद का मिला-जुला असर
नेशनल ट्रेड यूनियन ने आज पूरे देश में ‘ भारत बंद ‘ का ऐलान किया है. हालांकि, दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत उत्तर मध्य और पश्चिम भारत में भारत बंद का आंशिक असर रहा. इन इलाकों में सामान्य जनजीवन सुचारू रूप से चला.
यूनियन के कार्यकर्ता और पुलिस के बीच बहस
” भारत बंद ” रैली के बीच वामपंथी दलों के यूनियनों के कार्यकर्ताओं और कोलकाता पुलिस के बीच जुबानी जंग छिड़ गई. 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने ‘ भारत बंद ‘ का आह्वान किया और आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ऐसे आर्थिक सुधारो को आगे बढ़ा रही है जो श्रमिकों के अधिकारों को कमजोर करते हैं.
कोलकाता में यूनियनों के कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झड़प
कोलकाता में आज ” भारत बंद ” रैली के बीच, एक बस को रास्ता देने के लिए सड़क जाम कर रहे वामपंथी दलों के यूनियनों के कार्यकर्ताओं को कोलकाता पुलिस हटा दी.
तमिलनाडु में नहीं दिखा भारत बंद का असर
तमिलनाडु के तिरूपुर ट्रेड यूनियन हड़ताल से अप्रभावित रहा, जिले भर में 540 बसें सामान्य रूप से चली.
कोयंबतूर में केरल जाने वाली बसें रोकी गई
भारत बंद का असर कोयंबतूर में केरल जाने वाली बसें रोक दी गई , उक्कदम बस स्टैंड सुनसान रहा . वहीं, ‘ भारत बंद ‘ के समर्थन में केरल के कोट्टयम में दुकानें और शॉपिंग मॉल बंद रहे. जबकि केरल के कोच्चि में भारत बंद का असर देखने को मिला. सड़कें खाली रही, क्योंकि शहर में भारत बंद का असर देखने को मिला.
रांची में सीएमपीडीआई मुख्यालय के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन
झारखंड के रांची में अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ‘ भारत बंद ‘ के दौरान बुधवार को रांची में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. जबकि पश्चिम बंगाल के मिदनापुर सेंट्रल बस स्टैंड से वाहनों की आवाजाही रोकने की कोशिश कर रहे वामपंथी ट्रेड यूनियन के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.
कुरुक्षेत्र में हड़ताल का रोडवेज पर असर भारत बंद का कुरुक्षेत्र में परिवहन सेवाओं पर आंशिक असर दिखाई दिया. जबकि झज्जर में बुधवार को विभिन्न विभागों के नियमित, अनुबंधित कर्मचारी और मजदूर हड़ताल पर चले गए. इसका परिवहन सेवाओं पर आंशिक असर दिखा.
राजद की छात्र शाखा ने ‘ भारत बंद ‘ का किया समर्थन
बिहार में राजद छात्र शाखा के सदस्यों ने संयुक्त मंच की ओर से बुलाए गए ‘ भारत बंद ‘ का समर्थन करते हुए जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया. वहीं, उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी में दिखा भारत बंद का असर. पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में ‘ भारत बंद ‘ का असर दिखा. जिससे सरकारी बसों का परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ .
