ओड़िशा में पति की बर्बरता, पत्नी का गला रेता और पत्नी पार्टनर का गुप्तांग काट दिया

हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की सनसनीखेज रिपोर्ट

महिला करीब 1 साल पहले ससुराल कथित तौर पर छोड़कर आ गई थी और प्रशांत के साथ रह रही थी. इसके चलते ही महिला का विवाद पहले पति के परिवार के साथ हुआ. महिला का दावा है कि पति उसके साथ मारपीट करता था और महीना तक वे साथी रही

जाजपुर/ हैदराबाद, 10 जुलाई, 2025. ओड़िशा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. आप है कि एक शख्स ने अलग रह रही पत्नी और उसके लिव इन पार्टनर पर जानलेवा हमला बोल दिया. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की धर पकड़ जगह-जगह छापेमारी कर रही है. खबर है कि एक तरफ जहां महिला का गला रेता गया वहीं उनके साथी के गुप्तांगों को काट दिया गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना राज्य के जाजपुर– मलाहट गांव की है. पुलिस हवाले से कहा गया है कि आरोपी की पहचान मनोज मोहंती के रूप में हुई है. जरादा गांव के मनोज ने अलग रह रही पत्नी और उसके साथी प्रशांत नाथ पर हमला बोलकर घटना को अंजाम दिया और कहीं भाग गया. सूत्रों के मुताबिक दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया . पुलिस का कहना है कि महिला का गला रहता गया और उसके साथी के गुप्तांगों पर धारदार हथियार चलाए गए.

क्या था मामला
रिपोर्ट के मुताबिक, महिला करीब 1 साल पहले ससुराल कथित तौर पर छोड़कर भाग गई थी और प्रशांत के साथ रह रही थी. इसी के चलते ही महिला का विवाद पहले पति के परिवार के साथ हुआ. महिला का दावा है कि पति उसके साथ मारपीट करता था और इस पीड़ा को वे महीनों तक चाहता रहा और एक दिन घर से भाग निकली. महिला ने बताया कि उसे और प्रशांत को मलाहट के पास आपस में सुलह करवाने के नाम पर बुलाया गया और जब वह दोनों वहां पहुंचे तो उन पर हमला कर दिया गया. बाद में देवर और ससुर ने हमें बांध दिया और हमारी गर्दन काट दी और नीचे पटक दिया. ऐसा महिला का आरोप है. हालांकि खून से लथपथ दोनों को कुछ स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज चल रहा है. इस बीच पुलिस आरोपी ससुरालियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है. इस जघन्य घटना की इलाके में जोरदार चर्चा चल रही है.