माफिया का गठजोड़ और पुलिस कमजोर, नीतीश के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने उठाए सवाल

हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट
डिप्टी सीएम और बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजय सिन्हा ने बिहार में मर्डर और अन्य आपराधिक घटित घटनाओं के पीछे पुलिस एवं प्रशासन की कमजोरी और बालू, शराब व जमीन माफिया के गठजोड़ को वजह बताया है. उन्होंने यह भी दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कानून व्यवस्था

पटना/ हैदराबाद, 12 जुलाई, 2025. बिहार में लगातार हो रही हत्या की वारदातों को लेकर अब नीतीश सरकार चौतरफा घिरती हुई नजर आ रही है. अब डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने ही बिहार पुलिस की कार्य शैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं . राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दे पर डिप्टी सीएम सिन्हा ने कहा कि जमीन, बालू और शराब माफिया के गठजोड़ और पुलिस प्रशासन की कमजोर कड़ी के चलते अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है . उन्होंने यह भी कहा कि जिन कथित कारोबारियों की हत्याएं हो रही हैं, वे व्यवसायी नहीं बल्कि जमीन और बालू माफिया है . डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि अपराधिक घटनाओं के बाद पूरी कार्रवाई हो रही है. सरकार पूरी तरह से सजग हैं . उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कानून व्यवस्था का पालन कराने में कोई कोताही नहीं बरतेंगे. सिन्हा ने आपराधिक घटनाओं में विपक्षी पार्टी आरजेडी की संलिप्तता होने का भी आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि लगभग हर अपराधिक घटना का लिंक आरजेडी से मिलता है. राजद के लोग बालू, जमीन और शराब माफिया के साथ जुड़े हुए हैं. डिप्टी सीएम ने कहा कि जैसे-जैसे बिहार में चुनाव नजदीक आ रहा है, विपक्ष अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहा है. सरकार इस माफिया और गुंडाराज को खत्म करने के लिए संकल्पित हैं . पटना जिले में होलिया हत्याकांड का जिक्र करते हुए डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि जिसकी हत्या हुई है, उसके बारे में लोग जानते हैं कि वह बालू माफिया थे . कई लोग पार्टनरशिप में थे, लोग कह रहे हैं कि आपसी लड़ाई में उनकी जान गई. हालांकि, ऐसी कोई भी घटना दुर्भाग्यपूर्ण है . बता दें कि, बिहार में लगातार हत्या की वारदातें हो रही है, जिस कानून — व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. दरअसल, पटना जिले के रानी बाजार इलाके में बीते गुरुवार को बालू कारोबारी रमाकांत यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जब वे अपने घर के बाहर बगीचे में टहल रहे थे तभी अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई और फरार हो गए.