नाम- अभिलाषा कुमारी, फोटो- नीतीश कुमार की ! बिहार में यह कैसा अजीब वोटर आईडी
हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह विशेष रिपोर्ट
उनके पति चंदन कुमार ने इस गलती के लिए जिम्मेदार एजेंसी पर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि एक महिला के वोटर आईडी कार्ड पर किसी राज्य के मुख्यमंत्री का फोटो दिखाना बड़ी चूक कहा कहां जा सकता है. चंदन ने कहा कि जब वे इस गलती की शिकायत करने गए, तो बूथ लेवल ऑफिसर ( बीएलओ ) ने कहा, ” इसे किसी को मत बताना. ” मतलब, मामला छुपाने की कोशिश भी हुई
पटना/ मधेपुरा/ हैदराबाद, 12 जुलाई, 2025. बिहार के मधेपुरा से आई एक मजेदार खबर, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. 30 साल की अभिलाषा कुमारी ने जब अपनी वोटर आईडी पर एड्रेस सही करवाने के लिए आवेदन किया, तो जो हुआ वो शायद किसी ने सोचा भी नहीं होगा! नई वोटर आईडी कार्ड में नाम, एड्रेस सब सही था, लेकिन फोटो में कौन? बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार! अधिकारियों ने एड्रेस तो सही कर दिया, लेकिन फोटो की जगह नीतीश कुमार की फोटो लगा दी, यानी पहले जो गड़बड़ी थी, उसे हटाकर एक नई मिस्टेक कर दी .अभिलाषा ने बताया, ” मैंने पता सही करवाने के लिए आवेदन किया था, लेकिन जब वोटर कार्ड मिला तो उसमें मेरी जगह नीतीश कुमार की फोटो लगी थी. ” वो भी ऐसी फोटो जिसमें नीतीश कुमार सूरज की तेज रोशनी से अपनी आंखें बचा रहे थे. लगता है फोटो लगाने वाले ने सोचा,’ चलो मुख्यमंत्री साहब की फोटो लगा देते हैं, इससे कार्ड और भी खास लगेगा ! अभिलाषा ने कहा, ” मैंने अपना वोटर आईडी कार्ड में सुधार के लिए आवेदन किया था और मुझे पोस्ट ऑफिस के जरिए अपना कार्ड मिला. ” अभिलाषा के पति चंदन कुमार ने इस गलती के लिए जिम्मेदार एजेंसी पर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि एक महिला के वोटर आईडी कार्ड पर किसी राज्य के मुख्यमंत्री की फोटो दिखना बड़ी चूक है. चंदन ने कहा कि जब वे इस गलती की शिकायत करने पहुंचे,
तो वहां मौजूद बूथ लेवल ऑफिसर ( बीएलओ ) ने कहा, ” इसे किसी को मत बताना ” मतलब मामला छुपाने की कोशिश भी हुई. उन्होंने नीतीश कुमार की उसे तस्वीर पर भी सवाल उठाया, जिसमें वह धूप से अपनी आंखें बचाते हुए दिखाई दे रहे थे. उन्होंने कहा, ” इस प्रक्रिया का मजाक बना दिया है. “
राजनीति में भी मचा तूफान
इस मामले को लेकर बिहार की सियासत भी गरमा गई है. तृणमूल कांग्रेस इसे ‘ गंभीर प्रशासनिक लापरवाही’ बताया और कहा कि ऐसे ही अजीबो – गरीब वोट आईडी की खबरें पूरे देश से आ रही है. अब पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जिम्मेदार बीएलओ को एक हफ्ते में जवाब देने को कहा है. अब देखना होगा कि आखिर इस फोटो वाले वोटर कार्ड का राज क्या है !