शमशान के पास इश्क फरमा रहे थे बीजेपी नेता

राहुल वाल्मीकि को भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा में संगठनात्मक भूमिका सौंपी गई थी और उन्हें जिला स्तर पर एक उभरते हुए चेहरे के रूप में देखा जा रहा था. लेकिन अब पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है

बुलंदशहर/ हैदराबाद, 13 जुलाई, 2025. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां के भाजपा नेता राहुल वाल्मीकि, जो पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मंत्री हैं, को एक श्मशान घाट पर विवाहित महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में कमरे में कैद कर लिया गया. यह घटना यहां के शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के कैलावन गांव के श्मशान घाट की है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

बीजेपी ने उन्हें पार्टी से निकला

आपत्तिजनक वीडियो के इंटरनेट पर प्रसारित होने के बाद पार्टी ने कार्रवाई करते हुए उन्हें सारे पदों से निष्कासित करते हुए 6 साल के लिए पार्टी से बाहर निकाल दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्थानीय निवासियों ने जब श्मशान घाट पर एक संदिग्ध रूप से खड़ी कार देखी तो उन्हें शक हुआ और तत्काल मौके पर पहुंच गए. स्थानीय लोगों ने कथित तौर पर राहुल वाल्मीकि को आंशिक रूप से निर्वस्त्र पाया, जो कार एक महिला के साथ इश्क लड़ा रहे थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला विवाहित बताई जा रही है और ग्रामीणों द्वारा पूछताछ किए जाते वक्त दोनों कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में थे. कुछ प्रत्यक्ष दर्शियों ने कथित तौर पर भाजपा नेता राहुल वाल्मीकि से कार का दरवाजा खोलने को कहा, और दरवाजा खुलते ही वे रंगे हाथों पकड़ा गया. घटनास्थल का वायरल हो रहा वीडियो में राहुल वाल्मीकि स्थानीय लोगों से माफी मांगते और उनके पैर छूते नजर आ रहे हैं, जबकि उनके साथ मौजूद महिला दुपट्टे से अपना चेहरा छिपाने की कोशिश करती दिख रही है. ” वायरल वीडियो ने लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है. सूत्र बताते हैं कि इसकी सूचना मिलने के बावजूद शिकारपुर पुलिस ने अब तक राहुल वाल्मीकि के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है. उधर, सार्वजनिक शर्मिंदगी और समालोचना के बाद राहुल वाल्मीकि के कहीं छिप जाने की खबर है.