भूख हारेगी, भरेगा पेट… हैदराबाद में शुरू हुआ अनोखा मिशन, सिर्फ 5 रुपए में मिलेगा पौष्टिक भोजन
हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह खास रिपोर्ट
हैदराबाद में सिर्फ 5 रुपए में मिलेगा पौष्टिक नाश्ता- भोजन ( जीएचएमसी ) ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन ने इस योजना को मंजूरी दी है. इसका उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद लोगों को सस्ता और हेल्दी
हैदराबाद, 13 जुलाई, 2025. जीएचएमसी( हैदराबाद नगर निगम ने शहर के गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए एक बड़ी पहल की है . अब लोगों को सिर्फ 5 रुपए में पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता मिलेगा. यह योजना” इंदिराम्मा ” कैंटीन में शुरू की जाएगी. इससे पहले से यहां 5 रुपए में भोजन की सुविधा उपलब्ध है लेकिन पहले सिर्फ दोपहर का भोजन मिलता था. अब इस कड़ी में नाश्ता भी जोड़ दिया गया है जिससे गरीब लोगों को लाभ मिलेगा. असल में नाश्ते की कीमत 19 रुपए हैं, लेकिन जीएचएमसी 14 रुपए की सब्सिडी देगा. लोगों को सिर्फ 5 रुपए देने होंगे. शहर में नए फूड कियोस्क बनाए जाएंगे, ताकि ज्यादा लोगों तक यह सुविधा पहुंच सके. यह योजना गरीबों, मजदूरों और कम आय वालों की मदद करेगी. बाजरे से बने व्यंजन सेहत के लिए अच्छे हैं. हर दिन नया मेनू होगा, जिससे लोगों को अलग-अलग स्वाद मिलेंगे.’ भूख मिटाओ, गरीबी हटाओ’ अभियान के तहत यह पहल तेजी से शुरू की जा रही है.
क्या होगा मेन्यू में ?
इस योजना के तहत जो बनाया गया है, उसमें पहला दिन बाजरे की इडली 3 पीस सांबर चटनी के साथ पड़ोसी जाएंगे. वही वहीं दूसरे दिन बाजरे का उपमा सांबर और मिश्रण, तीसरा दिन पोंगल के साथ सांबर और चटनी. चौथा दिन रेगुलर इडली 3 पीस और सांबर चटनी. छठे दिन पूरी 3 पीस और आलू की सब्जी पड़ोसी जाएगी. यह रूटीन बना रहेगा.
कहां कहां मिलेगा 5 रुपए का नाश्ता ?
यह 5 रुपए का नाश्ता” इंदिराम्मा ” कैंटीन पहले से चल रही सरकारी भोजनालय पर मिलेगा, नए फूड कियोस्क शहर के अलग-अलग इलाकों में बनाए जाएंगे. झुग्गी बस्तियों, बस स्टैंड और अस्पतालों के आसपास ज्यादा कियोस्क होंगे. इस पहल से हैदराबाद के लाखों गरीब लोगों को सस्ता और पौष्टिक भोजन मिलेगा, जिससे भूख और गरीबी कम करने में मदद मिलेगी.