जिंदगी की जंग हार गई छात्रा

हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह विशेष रिपोर्ट

बालेश्वर/ भुवनेश्वर / हैदराबाद, 15 जुलाई, 2025. ओड़िशा के बालेश्वर एफएम कॉलेज में आत्मदाह करने वाली
B.Ed छात्रा की एम्स भुवनेश्वर में इलाज के दौरान मौत हो गई है. इस मामले में बीते 30 जून को पुलिस में शिकायत हुई थी और इसके 12 दिन बाद आरोपी अरेस्ट हुआ. जब पीड़िता ने बालेश्वर एफएम कॉलेज में आत्मदाह की कोशिश की थी, जिसमें वह लगभग 95% तक जल गई थी. इसके बाद अस्पताल में उसका इलाज हो रहा था. इस दौरान एम्स भुवनेश्वर में गुर्दे की रिप्लेसमेंट थेरेपी सहित कई कोशिश छात्रा को बचाने के लिए की गई, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका.

प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप

ओड़िशा के बालेश्वर के फकीर मोहन कॉलेज की एक छात्रा ने बीते शुक्रवार को कॉलेज गेट पर आत्मदाह का प्रयास किया था. छात्रा ने कथित तौर पर विभाग अध्यक्ष द्वारा उत्पीड़न सहन नहीं कर पाने के कारण अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली, जो इंटीग्रेटेड B.Ed द्वितीय वर्ष की छात्रा थी. इससे पहले फकीर मोहन ( स्वायत ) कॉलेज के प्रधानाचार्य दिलीप घोष को B.Ed छात्रा के खुद को आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास के बाद शनिवार को निलंबित कर दिया गया था. छात्रा ने आरोप लगाया कि प्रोफेसर द्वारा यौन उत्पीड़न करने के मामले में इसकी शिकायत पर अनदेखी की गई . राज्य के उच्च शिक्षा विभाग ने निलंबन आदेश में कहा कि प्रधानाचार्य मामले को ठीक से संभालने और अपने कर्तव्यों का पालन करने में नाकामयाब रहे.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छात्रा के परिजनों से मुलाकात की
छात्रा द्वारा आत्मदाह करने की कोशिश के मामले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है, इस मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए कॉलेज के प्रिंसिपल और सहायक प्रोफेसर को अरेस्ट कर लिया है. इस बीच देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को अस्पताल में पीड़ित छात्रा के परिजनों से मुलाकात की थी. ओड़िशा दौरे के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को एम्स भुवनेश्वर के बर्न सेंटर का दौरा किया और बालेश्वर के एफएम कॉलेज परिसर में आत्मदाह का प्रयास करने वाली छात्रा के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की. उन्होंने पीड़िता के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उसके इलाज में लगे डॉक्टरों की टीम से बातचीत की. उन्होंने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि मामले को गंभीरता से लिया जाएगा .

कॉलेज ने किया लिया एक्शन ?

इस घटना के तुरंत बाद ओड़िशा उच्च शिक्षा विभाग ने एफएम कॉलेज के प्रिंसिपल दिलीप कुमार घोष और सहायक प्रोफेसर समीर साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था. हालांकि पुलिस ने बाद में पहले समीर साहू और सोमवार को दिलीप घोष को अरेस्ट कर लिया . पिछले दिनों छात्रा ने कॉलेज गेट के सामने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली थी, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गई. वह इंटीग्रेटेड B.Ed सेकंड ईयर की स्टूडेंट थी. आत्मदाह की कोशिश करने से पहले सौम्याश्री ने कथित दुर्व्यवहार के लिए B.Ed विभाग के प्रोफेसर समीर साहू के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कॉलेज कैंपस के पास धरना भी दिया था. शिकायत के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह काफी निराश हो गई. इसके बाद उसने आत्मघाती कदम उठाने का फैसला लिया.