शराब घोटाला– भूपेश बघेल का बेटा गिरफ्तार, चैतन्य बघेल को 5 दिन की ईडी कस्टडी

हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह खास रिपोर्ट
भिलाई से ईडी टीम ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया है. चैतन्य को ईडी रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश की गई, जहां से उसे 5 दिन की ईडी कस्टडी में भेज दिया गया है. इस कार्रवाई के खिलाफ छत्तीसगढ़ समेत अन्य कई राज्यों में प्रदर्शन जारी है
भिलाई / रायपुर/ हैदराबाद, 18 जुलाई, 2025. छत्तीसगढ़ के भिलाई में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को अरेस्ट किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह गिरफ्तारी शराब घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हुई है. हालांकि, अब इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि भी कर दी गई है. ईडी ने आज चैतन्य बघेल को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया एवं कोर्ट से चैतन्य की 5 दिन की डिमांड मांगी, जिसे माननीय कोर्ट ने चैतन्य बघेल को 5 दिन की ईडी कस्टडी में भेज दिया. कोर्ट में भूपेश बघेल, चरणदास महंत, मोहम्मद अकबर समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद रहे. इसके पहले भूपेश बघेल ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा — ईडी आ गई. शुक्रवार को विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है. अदानी के लिए तमनार में काटे जा रहे हैं पेड़ों का मुद्दा उठाना था. भिलाई निवास में ‘ साहब ‘ ने ईडी भेज दी है. विधानसभा जाते वक्त भूपेश बघेल ने कहा — पिछली बार मेरे जन्मदिन पर भी ईडी को भेजा गया था. इस बार मेरे बेटे के जन्मदिन पर मोदी और शाह ने अपने मालिक को खुश रखने के लिए ईडी को भेजा है. ” भूपेश बघेल ना झुकेगा और न ही डरेगा. ” आज विधानसभा में अदानी का मुद्दा उठेगा, इसलिए ईडी को भेजा गया है.
क्या है छत्तीसगढ़ का शराब घोटाला
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ईडी जांच कर रही है. ईडी ने एसीबी में प्राथमिकी दर्ज कराई है. दर्ज प्राथमिकी में 2 हजार करोड रुपए से ज्यादा के घोटाले की बात कही गई है.ईडी ने अपनी जांच में पाया कि तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में आईएएस अफसर अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी एपी त्रिपाठी और बिजनेसमैन अनवर ढेबर के सिंडिकेट के जरिए घोटाले को अंजाम दिया गया.
भ्रष्टाचार में नवाचार और प्रसारण हुए— गृह मंत्री विजय शर्मा
पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पर छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि ईडी एक केंद्रीय जांच एजेंसी है. केवल वही पूरे मामले की जानकारी दे सकती है, लेकिन ये लोगों को गुमराह नहीं कर सकते. भ्रष्टाचार में नवाचार और प्रसारण हुए हैं. शायद यही ( छापेमारी का ) कारण रहा होगा.
बीजेपी बोली — बाप नंबरी, बेटा 10 नंबरी
पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की गिरफ्तारी को लेकर बीजेपी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया. बीजेपी ने लिखा कि बाप नंबरी, बेटा 10 नंबरी. जगह-जगह कांग्रेसियों ने फूंका ईडी का पुतला+ जगदलपुर समेत कांग्रेसियों ने अनेक जगहों पर प्रवर्तन निदेशालय का पुतला दहन किया है. सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर ईडी की कार्रवाई पर विरोध जताया. बचाव पक्ष के वकील फैजल रिजवी ने बताया कि लक्ष्मी बंसल और पप्पू बंसल से बयान लेने के बाद चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी हुई. वकील रिजवी ने बताया कि जितने भी सप्लीमेंट्री कंप्लेन पेश हुआ है, उसमें एक भी बार चैतन्य बघेल का नाम नहीं आया है. वहीं, ईडी ने चैतन्य बघेल को एक भी समन नहीं दिया. इसके बाद भी प्रवर्तन निदेशालय ने यह कार्रवाई की है.