जगदीप धनखड़ का इस्तीफा राष्ट्रपति ने किया मंजूर

उपराष्ट्रपति जगदीप के इस्तीफे के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है, और सभी की नजर अब इस बात पर टिकी है कि देश का अगला उपराष्ट्रपति कौन होगा और यह चुनाव कब तक पूरा होगा.

नई दिल्ली/ हैदराबाद, 22 जुलाई, 2025. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा मंजूर कर लिया है . धनखड़ ने एक दिन पहले स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को सौंपा था, जिसे राष्ट्रपति मुर्मू ने संविधान के अनुच्छेद 67 ए के तहत तत्काल प्रभाव से मंजूर कर लिया है. इस इस्तीफे के बाद अब नए उपराष्ट्रपति के चुनाव की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी हो रही है. इस संबंध में जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा और उसके बाद चुनाव आयोग की ओर से इलेक्शन का शेड्यूल जारी होगा.