जगदीप धनखड़ को किसी का फोन आया और जमकर हुई बहस ?

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने लिखा,’ कल जगदीप धनखड़ ने दोपहर 12:30 बजे राज्यसभा की कार्य मंत्रणा समिति की अध्यक्षता की. इसमें सदन के नेता जेपी नड्डा और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू सहित अधिकतर सदस्य मौजूद थे .

नई दिल्ली/ हैदराबाद, 22 जुलाई, 2025. उपराष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर राजनीति जारी है. उन्होंने सोमवार को स्वास्थ्य की वजह बताकर राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंपा. हालांकि, कहा जा रहा है कि इस त्यागपत्र के तार जज के घर मिली कैश के मामले को लेकर हुई बहस से जुड़े हैं . लेकिन इसे लेकर धनखड़ या सरकार ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है.

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बीच नीतीश कुमार पर क्यों मच रहा’ सियासी शोर ‘?

जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफे ने जहां देश का राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है, वहीं इस प्रकरण को लेकर एक ट्वीट ने बिहार की सियासत में सरगर्मी तेज कर दी है . उन्होंने नीतीश कुमार को लेकर अलग ही चर्चा छेड़ दी है, जिसके कारण जहां बिहार के सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है, वहीं, सोशल मीडिया पर नीतीश कुमार ट्रेंड कर रहा है. संसद के मानसून सत्र के पहले दिन उपराष्ट्रपति और राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे ने भारतीय राजनीति में भूचाल लगा दिया है. धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना त्यागपत्र सौंपा, जिसके बाद सियासी गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक में खलबली मच गई. खासतौर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर शुरू हुई चर्चाओं ने राजनीतिक तापमान को और बढ़ा दिया है. बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नाम से सोशल मीडिया में वायरल हो रहे एक पोस्ट ने इस चर्चा को नया आयाम दे दिया जिसमें धनखड़ के इस्तीफे को बिहार की राजनीति और इंडिया की रणनीति से जोड़ा गया है. तेजस्वी यादव के नाम सोशल मीडिया में जो पोस्ट वायरल हो रहा है उसमें लिखा है कि, क्या उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा संसद में’ ऑपरेशन सिंदूर’ और चुनाव आयोग द्वारा बिहार में चल रही एसआईआर प्रक्रिया से बहस को टालने का प्रयास है? क्या बीजेपी अगले उपराष्ट्रपति के रूप में नीतीश कुमार को आगे करने जा रही है ? हालांकि, यह सोशल मीडिया में जो पोस्ट वायरल हो रहा है वह तेजस्वी यादव के ऑफिशियल अकाउंट नहीं है, लेकिन उन्हें के नाम से एक पैरोडी अकाउंट है जो तेजस्वी यादव के नाम से शेयर हो रहा है. इसी पोस्ट ने न केवल नीतीश कुमार के उपराष्ट्रपति बनाए जाने की अटकलें को हवा दी, बल्कि बिहार की राजनीति में भी नई बहस छेड़ दी है . सोशल मीडिया पर नीतीश कुमार ट्रेंड करने लगा. जहां कुछ लोग इस बीजेपी की रणनीति का हिस्सा मान रहे हैं तो कुछ लोग इसे महज सियासी शिगूफा बता रहे हैं.

रेणुका चौधरी बोली — लंबे — तंबे जाट है, सब ठीक है मगर भाजपा में अजीब वायरस

उपराष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे पर कांग्रेस सांसद राज्यसभा रेणुका चौधरी ने तंज कसा है. संसद भवन परिसर में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी में अजीब वायरस है जो इन्हें लग गया है . कांग्रेस सांसद से पूछा गया कि धनखड़ के इस्तीफे में आपको कुछ गड़बड़ क्यों लग रहा है? इस पर रेणुका चौधरी ने कहा,’ क्या भाजपा ने कभी ठीक से किया है? अगर तबीयत खराब है तो एम्स जैसे बढ़िया अस्पताल है. इलाज हम करवा देंगे.