राबड़ी देवी बोली तेजस्वी को जान का खतरा है

वर्तमान सरकार का अंतिम और 17 वीं विधानसभा के 15 वें सत्र का आखिरी दिन शुक्रवार था. इस सत्र में नीतीश सरकार 12 विधेयक पारित करवाए. इनमें 4 मूल और 8 संशोधन विधेयक शामिल है. चारों दिन विपक्ष ने सदन के अंदर और बाहर एसआईआर के मुद्दे पर सरकार पर जमकर हमला बोला

पटना/ हैदराबाद, 26 जुलाई, 2025. विधानसभा की कार्रवाई फिर से जैसे ही शुरू हुई, अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने सभी सदस्यों को संबोधित किया और कहा कि बिहार विधानसभा के पंचदश सत्र में स्वीकृत गैर सरकारी संकल्प को पढ़ा हुआ माना जाता है एवं उन्हें गैर सरकारी संकल्प समिति को सुपुर्द किया जाता है. शुक्रवार को जब यह सत्र संपन्न हो रहा है तो मेरे मन में कहीं मिश्रित भावनाएं उमर रही है. कहीं संतोष है, कहीं आत्म मंथन का भाव भी है. यह पांच दिवसीय सत्र में कुल 12 राजकीय विधेयकों को स्वीकृति मिली है. 5 वर्षों की विदाई यात्रा औपचारिक स्वरूप से अपने मंजिल पर पहुंच रही है.

विधान परिषद में हंगामा, सभापति ने कराया शांत
विधान परिषद में सत्र शुरू होते ही विपक्ष बेल में आकर हंगामा करने लगे. स्पीकर के कई बार कहने के बावजूद भी विपक्ष हंगामा करते रहे. स्पीकर ने कहा कि आप लोग अच्छा नहीं कर रहे हैं. आप लोगों को पूरा देश देख रहा है. सदन का आखिरी दिन भी आप लोग हंगामा कर रहे हैं. नोटिस कुछ नहीं फिर सम्राट चौधरी ने बिल पास करवाया और स्पीकर ने बधाई देते हुए सत्र का समापन कर दिया.

विपक्ष के हंगामा के कारण सदन दो बार स्थगित
लंच ब्रेक के बाद सदन की कार्रवाई शुरू होते ही विपक्ष के विधायक फिर से हंगामा करने लगे. कुछ विधायक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. राजद विधायक ने कहा कि तानाशाही और गुंडागर्दी नहीं चलेगी. वहीं, मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि लोकतंत्र के इस मंदिर में विपक्ष का आचरण निंदनीय. मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पर टिप्पणी से लोकतंत्र शर्मसार हुआ है. यह अन्याय है . इन लोगों ने लोकतंत्र को शर्मसार किया है . नहीं चाहते कि विधानसभा के सत्र ठीक ढंग से समापन हो.

राबड़ी देवी बोली तेजस्वी को जान का खतरा है

विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष तथा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सत्ता पक्ष पर बड़ा आरोप लगा दिया है. उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी पहले से गुंडे मिजाजी रहे हैं और कई बार लड़कियों से छेड़खानी करते थे… राबड़ी देवी ने कहा कि तेजस्वी यादव को जान का खतरा है . उनपर अब तक चार बार जानलेवा हमला हो चुका है. यह हमले बीजेपी और जदयू वाले करवा रहे हैं. ये यह लोग तो नाली के कीड़े हैं.

अंतिम दिन भी विपक्ष का हंगामेंदार प्रदर्शन
मानसून सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को विपक्ष के विधायक काले कपड़े में पहुंचे पोर्टिको में विधायकों ने एसआईआर के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया. विपक्ष के विधायक कहने लगे कि सत्ता पक्ष के विधायक सरेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं. नेता प्रतिपक्ष को अपशब्द कहा जा रहा है लेकिन उन पर कार्रवाई नहीं हो रही. लोकतंत्र के मंदिर में यह अन्याय है . इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खड़े हो गए और विपक्षी नेताओं के काले लिबास पर जमकर बरस पड़े. जबकि कांग्रेस और राजद के विधायकों ने एनडीए विधायकों और मंत्रियों पर गुंडई करने का गंभीर आरोप लगा दिया.