श्रुतिकांत भारती वीणा वादिनी साहित्यिक समिति के अध्यक्ष मनोनीत


हैदराबाद, 27 जुलाई, 2025. वीणा वादिनी साहित्यिक समिति की आयोजित विशेष बैठक में विशिष्ट समाजसेवी तथा हिंदी प्रेमी श्रुतिकांत भारती को सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया. हैदराबाद के सुल्तान बाजार स्थित आर्य कन्या विद्यालय परिसर में आयोजित समिति की एक विशेष बैठक में कार्य समिति द्वारा उन्हें सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाया गया. जबकि विशिष्ट साहित्यकार डॉ. प्रभास चंद्र सिंह चन्दर एवं चर्चित कवि पुरुषोत्तम कडेल को उपाध्यक्ष बनाया गया वहीं उमा तिवारी को अतिरिक्त सहसचिव के रूप में मनोनीत किया गया. आयोजित इस विशेष बैठक में वीणा वादिनी साहित्यिक समिति के विशेष परामर्शदाता प्रदीप जाजू, श्री भक्तराम समेत विख्यात कवयित्री सुधा ठाकुर सचिव एवं डॉ रेखा देवी वर्मा सह सचिव एवं मुमताज सुल्तान प्रमुख मौजूद थे उल्लेखनीय है कि श्रुतिकांत भारती से पहले इस सम्मानित पद पर उनकी पत्नी विभा भारती आसीन थी, जिनका पिछले दिनों देहांत हो गया. वीणा वादिनी साहित्यिक समिति, हैदराबाद के नव मनोनीत अध्यक्ष बनाए जाने पर श्रुतिकांत भारती को ढेर शुभकामनाएं और बधाई.