
हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की खास रिपोर्ट
बिहार में बीते कुछ दिनों से बढे क्राइम को लेकर चिराग पासवान लगातार सवाल उठा रहे हैं, अब चिराग के सवालों पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान सामने आया है. उन्होंने पूछा कि फिर उस गठबंधन में क्यों है ?

पटना/ हैदराबाद, 27 जुलाई, 2025. लोक जनशक्ति ( रामविलास) पार्टी के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं. इसे लेकर राष्ट्रीय जनता दल( आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने चिराग पासवान पर तंज कसते हुए कहा कि वे भी सरकार के ही अंग हैं. तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि बिहार में अपराधी विजय और सम्राट हो चुके हैं. लॉ एंड ऑर्डर का क्रिमिनल डिसऑर्डर हो चुका है और चिराग पासवान भी सरकार की अंग है, जो मुद्दा उठा रहे हैं .
खुद को कमजोर क्यों समझ रहे चिराग : तेजस्वी
तेजस्वी यादव ने चिराग पासवान पर हमला बोलते हुए कहा कि चिराग केंद्रीय मंत्री हैं, उनके पांच-पांच एमपी हैं. ऐसे में खुद को कमजोर क्यों समझ रहे हैं. वह अपनी ही सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सवाल खड़े कर रहे हैं. चिराग यह दिखा रहे हैं कि वे कितने कमजोर हो चुके हैं.
चिराग पासवान को कुर्सी से प्यार है : तेजस्वी यादव
राजद नेता ने कहा कि यदि आपको लगता है कि बिहार में अपराध बढ़ गया है, महिलाओं का अपमान हो रहा है, दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही हैं तो उस गठबंधन में क्यों हैं? चिराग पासवान को कुर्सी से प्यार है, आप इतने कमजोर हो गए हैं कि सरकार में रहकर भी कुछ नहीं कर सकते. दरअसल, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर लगातार कह रहे हैं कि राज्य में आपराधिक घटनाओं की एक श्रृंखला बन गई है और प्रशासन अपराधियों के सामने पूरी तरह से नतमस्तक दिख रहा है.
चिराग ने बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए थे
चिराग पासवान ने पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि यह बात सही है कि इन घटनाओं पर कार्रवाई भी हुई है, लेकिन सवाल है कि ऐसी घटनाएं घट क्यों रही है? अब तो लगता है कि प्रशासन पूरी तरह इन घटनाओं को रोकने में नाकामयाब है. अगर ऐसा ही चला रहा तो प्रदेश के लिए आने वाले दिनों में बहुत ही भयावह स्थिति उत्पन्न हो जाएगा .
हनुमान बने रहने की क्या है मजबूरी, अफसोस जताने से कुछ नहीं होगा, चिराग पर बोले तेजस्वी
केंद्रीय मंत्री और लोजपा ( रामविलास ) पार्टी के सुप्रीमो चिराग पासवान ने हाल ही में बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर नीतीश सरकार पर निशाना साधा था. चिराग पासवान ने कहा था कि उन्हें अफसोस है कि वो एक ऐसी सरकार का समर्थन कर रहे हैं जो कानून व्यवस्था को नियंत्रित करने में असमर्थ हैं. इस पर अब बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि सिर्फ बोलने या बयान देकर निकल जाने से कुछ नहीं होगा. तेजस्वी यादव ने सवाल उठाया कि आखिर हनुमान बने रहने की क्या मजबूरी है? एक इंटरव्यू में तेजस्वी यादव ने कहा कि जिनके पिता की तस्वीरों को तोड़ा गया. जिनका घर छीना गया. जिनके पार्टी में लड़ाई करवाई गई. जिनके पार्टी का अस्तित्व मिटाया गया. पार्टी को दो भाग में कर दिया गया. सिंबल और बांग्ला छीन लिया गया. फिर भी अगर वो हनुमान है, तू आखिर ऐसी क्या मजबूरी है. सिर्फ बोलने से, बयान देकर निकल जाएंगे तो ऐसे चलने वाला नहीं है.