आप मेरी मां के आँसू तक चले गए, लेकिन ये नहीं बताया कि… अमित शाह पर भड़की प्रियंका…

हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह खास रिपोर्ट
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह मेरी मां के आँसुओं तक पहुंच गए, लेकिन इस सवाल का जवाब नहीं दिया कि वहां पर आतंकवादी कहां से आए.
नई दिल्ली/ हैदराबाद, 29 जुलाई, 2025. संसद के मानसून सत्र में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर चल रही बहस में प्रियंका गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने गृह मंत्री द्वारा बटला हाउस एनकाउंटर में मारे गए लोगों को लेकर सोनिया गांधी के आंसुओं पर की गई टिप्पणी पर तंज कसते हुए कहा कि आप उनके आंसुओं तक चले गए, लेकिन इस हमले के जिम्मेदार आतंकी पहलगाम की बैसरन घाटी में कैसे पहुंचे इसका जवाब नहीं दिया और न ही यह बताया कि आखिर वहां पर सुरक्षा कर्मी मौजूद क्यों नहीं थे. वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ” सत्ता पक्ष के नेताओं ने सोमवार से लेकर आज मंगलवार तक कई बार 2008 में हुए आतंकी हमले के बाद मनमोहन सिंह की सरकार पर कुछ न करने का आरोप लगाया है, लेकिन मैं यह बता देना चाहती हूं कि उसे वक्त उन सभी आतंकियों को मार गिराया गया था एवं एक को जिंदा पकड़ा गया था, उसे भी 2012 में फांसी दे दी गई थी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने जिम्मेदारी लेते हुए… अपना इस्तीफा दिया था . केंद्रीय गृहमंत्री ने भी अपना इस्तीफा दिया था. लेकिन आज ऐसा कुछ नहीं हुआ. ” कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, ” राजनाथ सिंह के गृह मंत्री रहते हुए तीन बड़ी आतंकी घटनाएं हुई, लेकिन उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया… आज वह रक्षा मंत्री हैं. हमारे वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह के पद पर रहते हुए पूरा मणिपुर जल गया… राजधानी दिल्ली में दंगे हो गए. इतना बड़ा आतंकी हमला हो गया. लेकिन इस्तीफा देना तो छोड़िए… वह इसकी जिम्मेदारी लेने के लिए भी तैयार नहीं है. जब भी हम ( गांधी परिवार) सवाल उठाते हैं… पूरे परिवार के नाम गिना देते हैं. वह मेरी मां के आंसुओं तक पहुंच गए, लेकिन इसके बाद भी इस बात का जवाब नहीं दिया कि आखरी पहलगाम में आतंकी कैसे पहुंचे? वहां पर कोई सुरक्षा कर्मी मौजूद क्यों नहीं था ? क्या सरकार को इस बात की जानकारी नहीं थी कि वहां पर हजारों लोग घूमने जाते हैं. “
पीएम मोदी पर भी साधा निशाना
प्रियंका गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशान साधते हुए उनपर हर बात का श्रेय लेने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, ” इस सरकार ने पिछले 5 सालों में लगातार इस बात का प्रचार किया कि कश्मीर में सब कुछ ठीक है. लोगों से कहा कि वह वहां घूमने जाएं. हजारों लोग सरकार के भरोसे वहां पर गए थे लेकिन सरकार ने उन्हें भगवान भरोसे छोड़ दिया. वहां पर शांति का श्रेय पीएम नरेंद्र मोदी ले रहे थे… कुछ नया नहीं है… देश ओलंपिक में मेडल जीता है पीएम उसका श्रेय भी लेते हैं.