हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह विशेष रिपोर्ट
कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा,’ अदालत इस प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं पर गौर करेगी. लेकिन अगर निर्वाचन आयोग में संस्थागत अहंकार या राजनीतिक हठधर्मिता नहीं है तो वह इसे आसानी से रोक सकता है
नई दिल्ली/ हैदराबाद, 29 जुलाई, 2025. संसद का मॉनसून सत्र अब तक काफी हंगामेदार रहा है. विपक्ष की मांग है कि बिहार में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन ( एसआईआर ) पर बहस कराई जाए. हालांकि, संसद में इस मुद्दे पर चर्चा होने की उम्मीद बहुत कम है. सरकार की ओर से ऐसा ही संकेत मिला है. सोमवार को लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा हुई. विपक्ष चाहता था कि इसके खत्म होने के तुरंत बाद एसआईआर पर बहस की गारंटी दी जाए. इसे लेकर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि अगर नियम इजाजत देते हैं तो स्पीकर तैयार हैं. बिजनेस एडवाइजरी कमेटी में फैसला होता है तो सरकार किसी भी विषय पर चर्चा कराएगी. सरकार ने बिहार एसआईआर पर चर्चा करने या मना करने को लेकर साफ बात नहीं कही. हालांकि, विपक्ष को यह आश्वासन पर्याप्त लगा और लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा शुरू हुई . मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकारी सूत्रों ने स्पष्ट किया कि बिहार में चुनाव आयोग मतदाता सूची के संशोधन पर संसद में चर्चा नहीं हो सकती. इसके तीन कारण हो सकते हैं… पहला कारण– केंद्रीय चुनाव आयोग की ओर से चलाया जा रहा यह अभियान कोई चुनाव सुधार कार्यक्रम नहीं है. यह प्रशासनिक कदम है, जो ईसी समय-समय पर उठता रहता है. दूसरा कारण— अगर मतदाता सूची संशोधन पर संसद के दोनों सदनों में चर्चा होती है तो विपक्ष के सवालों का जवाब कौन देगा. सूत्रों ने बताया कि चुनाव आयोग संसद में आकर अपना पक्ष नहीं रख सकता. तीसरा कारण— कानून मंत्रालय चुनाव आयोग का नोडल मंत्रालय है, लेकिन यह आमतौर पर केवल प्रशासनिक काम देखता है और नीतिगत मामलों में हस्तक्षेप नहीं करता.
विपक्ष चुनाव आयोग पर उठा रहा सवाल
बता दें कि, विपक्षी दल बिहार में चल रहे एसआईआर का विरोध कर रहे हैं. कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि निर्वाचन आयोग को संस्थागत अहंकार नहीं रखना चाहिए और बिहार में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को रोकना चाहिए. भाकपा ( माले ) लिबरेशन के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, राष्ट्रीय जनता दल सांसद मनोज झा और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता नीलोत्पल बसु ने एक संयुक्त पत्रकार वार्ता की. इस दौरान अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि निर्वाचन आयोग की कवायद एक नागरिकता परीक्षा बन गई है और उन्होंने इसकी वैधता पर सवाल भी उठाया. उन्होंने आयोग से राज्य विधानसभा चुनावों से पहले यह कवायद कराने के उसके फैसले को वापस लेने का आग्रह किया.
ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तानी गोलाबारी में मारे गए माता-पिता , अब 22 बच्चों को’ गोद ‘ लेंगे राहुल…
राहुल गांधी ने पुंछ में पाकिस्तानी गोलाबारी से अनाथ हुए 22 बच्चों को ‘ गोद लेने ‘ का फैसला किया है. ये बच्चे ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाक की ओर से की गई गोलाबारी में अपने पेरेंट्स या परिवार के एकमात्र कमाने वाले को खो चुके हैं .
नैतिक कायरता, राष्ट्रीय शर्म की बात, गाजा पर पीएम मोदी की चुप्पी को लेकर सोनिया गांधी का तीखा…
सोनिया गांधी ने लिखा कि 7 अक्टूबर 2023 को हमास द्वारा इसराइल पर किए गए बर्बर हमलों और उसके बाद बंधकों को रखने की कार्रवाई को किसी भी तरह से उचित नहीं ठहराया जा सकता. इनकी बार-बार और स्पष्ट निंदा होनी चाहिए. कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को गाजा में इसराइल के सैन्य अभियान को” नरसंहार” करार देते हुए मोदी सरकार पर कड़ा प्रहार किया. सोनिया गांधी ने कहा कि ” इसराइल के जुल्म ” को लेकर पीएम मोदी की” शर्मनाक चुप्पी ” निराशाजनक और ” नैतिक कायरता ” की पराकाष्ठा है.