पित्ती ट्रस्ट और अग्रवाल सेवादल के प्रतिनिधियों ने राज्यपाल से की

हैदराबाद, 31 जुलाई, 2025. बद्री विशाल– पन्नालाल पित्ती ट्रस्ट और अग्रवाल सेवा दल के एक प्रतिनिधिमंडल पिछले दिनों तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा से मुलाकात की. इस दौरान, प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल वर्मा को जरूरतमंदों के लिए चलाए जा रहे विभिन्न सेवा परियोजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की और उन्हें अवगत कराया. इस आशय की जानकारी अग्रवाल सेवा दल के प्रचार संयोजक अजीत गुप्ता ने मीडिया को दी है . उन्होंने बताया कि राज्यपाल से मुलाकात करने वालों में प्रदीप अग्रवाल और सेवानिवृत न्यायाधीश टी. गोपाल सिंह प्रमुख रहे. प्रतिनिधियों ने राज्यपाल से चर्चा करने के दौरान बताया कि पित्ती ट्रस्ट और अग्रवाल से बदला लंबे समय से यहां समाज के अंतिम पायदान पर खड़े वंचित लोगों की सहायता के लिए सक्रिय रूप से कार्यरत हैं. प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल को शिक्षा, स्वास्थ्य और चलाए जा रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में भी बताया. बाद में पत्रकारों से बातचीत में प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने बताया कि राज्यपाल से मुलाकात का एक प्रमुख बिंदु यह रहा की, उनके निर्देशानुसार निकट भविष्य में आयोजित होने वाले मेगा हेल्थ कैंप की घोषणा कर दी गई. यह कैंप विशेष कर दिव्यांग जनों के लिए समर्पित होगा. हालांकि इस महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, हैदराबाद शाखा, डिसएबल फाउंडेशन और महावीर विकलांग सहायता समिति के सहयोग से संचालित किया जाएगा. प्रदत्त जानकारी के मुताबिक, आयोजित हेल्थ कैंप में दिव्यांग व्यक्तियों का संपूर्ण हेल्थ चेकअप और जरूरत के हिसाब से निशुल्क दवाइयां, चश्में, बैसाखियां, कैलिपर और ट्राई साइकिल जैसी जरूरत की चीज प्रदान की जाएगी . इसके अलावा आवश्यक हुआ तो निशुल्क ऑपरेशन भी करवाया जाएगा ताकि उनके जीवन में गुणात्मक सुधार हो सके. राज्यपाल से मुलाकात के दौरान उनसे चर्चा करने वालों में प्रदीप अग्रवाल, मामिडी भीम रेड्डी, डॉ विजय भास्कर और डॉक्टर कीर्तन यादव भी मौजूद थे.