बैंकॉक से दुबई, फिर भारत, साथ लेकर आई 40 करोड़ का गांजा

राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैदराबाद में एनसीबी ने एक महिला यात्री के पास से 400 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस गांजे की कीमत करीब 40 करोड रुपए आंकी गई है. बताया जा रहा है कि महिला यह गांजा बैंकॉक से दुबई के रास्ते भारत लाई थी. यह मामला अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हुआ माना जा रहा है. एनसीबी जांच में जुटी है.

हैदराबाद, 31 जुलाई, 2025. राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैदराबाद में एनसीबी ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए उक्त आरोपी महिला यात्री को अरेस्ट कर लिया है. उसके सामान से 400 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया गया है. इस मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 40 करोड रुपए आंकी गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनसीबी की ओर से इस संबंध में कहा गया है कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई. महिला के दो चेक — इन बैग्स की जब जांच की गई तो उनमें भारी मात्रा में गांजा मिला.
इस गांजे को हाइड्रोपोनिक तकनीक से उगाया गया था . हाइड्रोपोनिक गांजा का एक हाई क्वालिटी सिंथेटिक गांजा है, जिसे बिना मिट्टी के तकनीक की मदद से उगाया जाता है. यह सामान्य गांजे की तुलना में अधिक प्रभावित होता है. एनसीबी अधिकारियों की शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि महिला आरोपी ने यह मादक पदार्थ बैंकॉक से मंगवाया था. हाल के समय में बैंकॉक से सीधे आने वाले यात्रियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, इसलिए महिला ने संदेह से बचने के नया तरीका अपनाया और दुबई के रास्ते भारत वापस लौटी . अधिकारियों का कहना है कि ऐसे कई मामले सामने आए हैं कि तस्कर बैंकॉक से सीधे भारत आने की बजाए तीसरे देश के जरिए ड्रग्स ला रहे हैं, ताकि सुरक्षा एजेंसियों की नजर से बचा जा सके. फिलहाल एनसीबी आरोपी महिला से कस्टडी में लेकर पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसका थाईलैंड और भारत में किन लोगों से संपर्क था और क्या यह किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का हिस्सा है. एनसीबी अधिकारियों ने कहा है कि मामले की आगे जांच की जा रही है एवं महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी . इसके साथ ही महिला से जुड़े सभी संपर्को और नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है, ताकि ड्रग्स की इस चेन का पता लगाया जा सके.