वीणा वादिनी साहित्यिक समिति ने मनाई महाकवि तुलसीदास की जयंती

हैदराबाद, 1 अगस्त, 2025. वीणा वादिनी साहित्यिक समिति द्वारा प्रायोजित महाकवि गोस्वामी तुलसीदास की जयंती हिंदी प्रचार सभा, नामपल्ली के सभागृह में मनाए जाने की खबर है. इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त प्रो. डॉ. चण्डूरि कामेश्वरी एवं अन्य वक्ताओं में डॉ. प्रभास चंदर सिंह चंदर, डॉ रेखा देवी वर्मा, उमा तिवारी आदि ने महाकवि गोस्वामी तुलसीदास के व्यक्तित्व और कृतित्व सहित तुलसी दर्शन एवं उनकी भक्ति भावना पर अपने-अपने विचार रखे. तुलसी जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी तथा समिति के नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रुतिकांत भारती ने की.वहीं, संपूर्ण कार्यक्रम का मंच संचालन समिति सचिव सुधा ठाकुर ने किया. नगर के विशिष्ट कवि पुरुषोत्तम कडेल ने सर्वप्रथम सरस्वती वंदना व भजन प्रस्तुति देकर कार्यक्रम की शुरुआत की. आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिनेश सिंह ने जहां तुलसी के समन्वय वाद पर प्रकाश डाला वहीं, डॉ माधुरी मिश्रा ने तुलसी साहित्य के विभिन्न पक्षों पर प्रकाश डाला जबकि भक्तराम जी द्वारा मुख्य वक्ता का परिचय प्रस्तुत किया गया. तुलसी जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में उमेश चंद्र श्रीवास्तव, नीलम जी, अरुंधति कुलकर्णी, प्रदीप जाजू, अनिल कुमार गुप्ता आदि गणमान्य व्यक्तियों ने महाकवि तुलसीदास जी की भक्ति भाव पर अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए. कार्यक्रम के अंत में डॉ रेखा देवी वर्मा द्वारा सभी मौजूद विशिष्ट व्यक्तियों को धन्यवाद ज्ञापन दिए जाने के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ. तुलसी जयंती कार्यक्रम समापन होने से पहले हैदराबाद के विशिष्ट साहित्यकार व कवि राजकुमार यादव ने भी महाकवि तुलसीदास जयंती कार्यक्रम आयोजक वीणा वादिनी साहित्यिक समिति, हैदराबाद की प्रशंसा की.