चपरासी ने इंजीनियर को पानी के बदले पिला दिया पेशाब

ओड़िशा के गजपति जिले में एक इंजीनियर ने अपनी कार्यालय के चपरासी पर उन्हें धोखे से पेशाब पिला देने का आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

भुवनेश्वर / हैदराबाद, 2 अगस्त, 2025. घटना बीते 23 जुलाई की बताई जा रही है. ग्रामीण जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के सहायक अभियंता सचिन गौडा ने पुलिस थाने में दर्ज कराई शिकायत पत्र में लिखा है कि उन्होंने 22 जुलाई को ही कार्यालय में जूनियर इंजीनियर के तौर पर ज्वाइन किया है.

23 जुलाई को रात्रि समय भोजन के बाद पानी मांगने पर दिया पेशाब

ग्रामीण जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के सहायक अभियंता सचिन गौडा ने बताया कि 23 जुलाई को ही रात्रि का भोजन करने के बाद उन्होंने वहां मौजूद चपरासी शिव नायक से लेकिन उन्हें पीने का पानी बताकर एक स्टील की बोतल थमा दी गई, जिसमें पेशाब होने का संदेह हुआ. दो अन्य कर्मचारियों ने भी उसी बोतल से पानी पिया और उन्होंने भी पानी से आ रही बदबू और स्वाद के आधार पर बोतल में पानी की जगह पेशाब होने की आशंका जताई. ऐसा सहायक इंजीनियर सचिन गौडा का पुलिस थाने में लिखित आरोप है.

पानी के नमूने को भेजा गया प्रयोगशाला

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद बोतल मे बचे पानी के नमूने को एक स्थानीय प्रयोगशाला में भेजा गया है. निर्णायक जांच के लिए दूसरा नमूना यहां के परलाखेमुंडी की एक प्रयोगशाला में भेजा गया है.

घटना के बाद बीमार हुए इंजीनियर

घटना के बाद इंजीनियर सचिन गौडा कथित तौर पर बीमार हो गए और उनका इलाज चल रहा है. सूत्र बताते हैं कि आर उदयगिरि पुलिस थाना में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में आरोपित चपरासी शिव नायक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई है . हालांकि, इस मामला को ओड़िशा जल संसाधन निदेशालय और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग( एनएचआरसी) के समक्ष भी उठाया गया है.