संबलपुर पत्रकार कल्याण संघ के चंद्रचूड़ सिंह बने नए अध्यक्ष, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प
हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ के साथ संबलपुर से न्यूज़ रिपोर्टर चंद्रचूड़ सिंह का रिपोर्ट.
संबलपुर/ हैदराबाद, 3 अगस्त, 2025. संबलपुर पत्रकार कल्याण संघ की एक अहम बैठक संबलपुर स्थित पीडब्लूडी विश्राम गृह में होने की खबर है. आयोजित इस बैठक में संबलपुर पत्रकार कल्याण संघ का पुनर्गठन किया गया. जिसकी अध्यक्षता पत्रकार चंद्रचूड़ सिंह ने किया. इस दौरान नई कमेटी का बनाई गई और सर्वसम्मति से पुनः बार चंद्रचूड़ सिंह को अध्यक्ष बनाया गया और पुनर्गठन कमेटी के आत्माराम सुपकार चेयरमैन और राधेश्याम पंडा को उप चेयरमैन मनोनीत किया गया. जबकि वरिष्ठ पत्रकार दशरथी बेहरा को उपाध्यक्ष और हरिशंकर मिश्र महासचिव बनाए गए. जानकारी के मुताबिक, आलोक साह व रमेश प्रधान संयुक्त सचिव एवं सविता मिश्र और अजीत चैनी को संयुक्त सचिव चुना गया. अनिल श्रीरामका कोषाध्यक्ष एवं टिकेश्वर प्रधान प्रचार प्रभारी बनाए गए. इस मौके पर पुनर्गठित संबलपुर पत्रकार कल्याण संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष चंद्रचूड़ सिंह ने कहा कि पत्रकार कल्याण संघ को सक्रिय एवं सुचारू ढंग से चलने की आवश्यकता है. बैठक में मौजूद पत्रकारों ने खुशी जाहिर करते हुए संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने का संकल्प लिया और अंत में धन्यवाद ज्ञापन के बाद बैठक का समापन हुआ.