दो वोटर आईडी मामले में तेजस्वी की मुश्किलें बढी, चुनाव आयोग भेजा नोटिस, मांगा जवाब
हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह खास रिपोर्ट
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की दो वोटर आईडी( ईपिक नंबर ) रखने के मामले में चुनाव आयोग ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है. इस मामले में दीघा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने तेजस्वी यादव को पत्र लिखकर उनके द्वा…
नई दिल्ली/ पटना/ हैदराबाद, 3 अगस्त, 2025. बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की दो वोटर आईडी( ईपिक नंबर) रखने के मामले में मुश्किलें बढ़ती जा रही है. चुनाव आयोग ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है. इस मामले में दीघा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने देसी यादव को पत्र लिखकर उनके द्वारा दिखाए ईपिक का ब्यौरा देने को कहा गया है. बता दें कि, शनिवार को तेजस्वी यादव ने अपने ईपिक नंबर के प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं होने की बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कही थी .जिसके बाद चुनाव आयोग ने सबूत के साथ उनका वोटर लिस्ट में नाम दिखाया था. बाद में तेजस्वी यादव पर दो वोटर आईडी कार्ड रखने के आरोप लग रहे हैं. तेजस्वी यादव ने प्रेस कांफ्रेंस करके ईपिक नंबर आरएबी 2916 120 साझा किया था. जो वोटर लिस्ट में मौजूद नहीं थी. जिसके बाद उन्होंने वोटर लिस्ट से खुद का नाम कटने का दावा किया था. बाद में चुनाव आयोग ने सबूत समेत उनका नाम वोटर लिस्ट में दिखाया था, जो क्रमांक– 416 है. जिसका ईपिक नंबर–RAB0456 228 जो 2015 की मतदाता सूची में भी मौजूद है. जिसके बाद से तेजस्वी यादव पर दो वोटर आईडी कार्ड होने का आरोप लग रहे हैं.
ईसी को घेरने के चक्कर में फंस गए तेजस्वी यादव? दो वोटर कार्ड रखने का आरोप
तेजस्वी यादव के वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने के दावे को चुनाव आयोग द्वारा गलत बताने के बाद अब बीजेपी ने निशाना साधा है. भाजपा प्रवक्ता नीरज कुमार ने आरोप लगाया है कि तेजस्वी यादव के पास दो वोटर कार्ड हो सकते हैं. चुनाव आयोग से उन्होंने जांच की मांग भी की है . बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव ने प्रेस से ईपिक नंबर( RAB 2916120) साझा किया था, जो किसी भी डेटाबेस ड्राफ्ट रोल या वोटर लिस्ट में मौजूद नहीं है. दरअसल, चुनाव आयोग ने इसी आधार पर आशंका जताई है कि यह फर्जी पहचान पत्र हो सकता है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयोग ने तेजस्वी यादव के दूसरे वोटर आईडी कार्ड की जांच शुरू कर दी है.