
हैदराबाद के जामबाग में रक्षाबंधन उत्सव का आयोजन, बहनों ने बांधी भाइयों की कलाइयों पर राखी

हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह खास रिपोर्ट
हैदराबाद, 10 अगस्त, 2025. हैदराबाद के जामबाग स्थित भाजपा कार्यालय में भाई – बहनों ने रक्षाबंधन के इस पवित्र पर्व को बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनाया. आयोजित हृदयस्पर्शी रक्षाबंधन इस पवित्र आस्था के पर्व और भाई — बहन के बीच अटूट प्रेम और विश्वास को जीवंत रखते हुए बहनों ने जामबाग डिवीजन के लोकप्रिय पार्षद राकेश जायसवाल की कलाई में राखी बांधकर इस पवित्र बंधन को मजबूत किया. इस दौरान श्रीनिवास यादव, अमर सिंह, काजल, विशिष्ट समाजसेविका सपना गुप्ता, रचना, रघु, संदीप, राजू और हरिनाथ समेत अनेक विशिष्ट गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे. आयोजित कार्यक्रम के दौरान नगर पार्षद राजेश जायसवाल ने अपने संदेश में कहा कि रक्षाबंधन का पर्व सनातनी संस्कृति की मूल में रचा- बसा है, जो भाई – बहन के बीच प्रेम और सम्मान के साथ आपसी विश्वास को जीवंत करता है. इस अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनकी दीर्घायु जीवन की कामना की . वहीं, विशिष्ट समाज सेविका सपना गुप्ता ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व न केवल पारिवारिक रिश्ते को मजबूत करता है बल्कि सामाजिक एकता और सौहार्द को भी बल देता है. रक्षाबंधन पर्व के मौके पर बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी आरती उतारी और कलाई पर राखी बांधी. जबकि भाइयों ने अपनी बहनों को उपहार भेंट किया और आशीर्वाद देकर इस अटूट बंधन को कायम रखा. हैदराबाद के जाबाद डिविजन स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित रक्षाबंधन उत्सव पर भाई बहन की अटूट प्रेम — रिश्ते की महत्व पर प्रकाश डाला गया. और अंत में मौजूद सभी लोगों ने भाई बहनों के साथ खुशियां साझा की और रक्षाबंधन के महत्व के बारे में जाना.