सोशलिस्ट पार्टी ( इंडिया) का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन पटना में संपन्न, शेख नुरुल बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह विशेष रिपोर्ट
पटना/ हैदराबाद, 11 अगस्त, 2025. सोशलिस्ट पार्टी( इंडिया) कहां दूध दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन पटना के एक होटल में रविवार ( 10 अगस्त) को संपन्न हो गया. आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में सर्वसम्मति से तेलंगाना के वरिष्ठ सोशलिस्ट नेता शेख नुरुल अमीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष और डॉ. संदीप पांडेय को प्रधान महासचिव चुना गया. जबकि धनंजय कुमार सिन्हा को बिहार प्रदेश इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया गया. राष्ट्रीय कार्य समिति के लिए राजिंदर कौर दानी, सीपी जॉन, मीर शाहिद सलीम एवं सुलेखा आदम को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, हरिंदर मनसहिया, रामबाबू अग्रवाल, राचा सुभद्रा रेड्डी, वंदना पांडेय और तारकेश्वर सिंह महासचिव बनाए गए. वहीं, विद्या नायक, सैयद तहसीन अहमद, निया टपो,एन. गोपाल कृष्णन, विजेंद्र कुमार यादव और बलराज सिंह नांगल को सचिव तथा प्रियरंजन को कोषाध्यक्ष, निंगप्पा देवारवर को संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष और मनोज सारंग को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है. बिहार के गिद्धौर की राजनीतिक धरती को एक बार फिर गौरव का अवसर मिला है. धनंजय कुमार सिन्हा को सोशलिस्ट पार्टी( इंडिया) का बिहार प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है. यह निर्णय पटना में आयोजित पार्टी के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान लिया गया.
गिद्धौर की साख बनी वजह
मूल रूप से गिद्धौर निवासी धनंजय सिन्हा की साफ सुथरी छवि, राजनीतिक आंदोलनों में सक्रियता और संगठन निर्माण की क्षमता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें प्रदेश की कमान सौंपी है. पार्टी का मानना है कि उनके नेतृत्व में संगठन बिहार के गांव गांव तक मजबूत होगा. सम्मेलन के दूसरे सत्र में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई. नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष धनंजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सोशलिस्ट पार्टी( इंडिया) आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 243 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी. उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य केवल सत्ता हासिल करना नहीं है, बल्कि न्यायपूर्ण, पारदर्शी और जन भागीदारी पर आधारित राजनीति को मजबूत करना है.
राष्ट्रीय एवं प्रदेश समिति का गठन
सम्मेलन के पहले सत्र में नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी और बिहार प्रदेश समिति की घोषणा की गई. इसमें तेलंगाना के सोशलिस्ट नेता शेख नुरुल अमीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष और धनंजय कुमार सिन्हा को बिहार प्रदेश इकाई का अध्यक्ष पद सौंपा गया है. चुनाव पर्यवेक्षक महेंद्र यादव ने बताया कि नव निर्वाचित समिति का कार्यकाल 2 वर्ष का होगा .